×

Ice Apple Benefits: कई बीमारियों का रामबाण इलाज है Ice Apple, जानें इसके 5 फायदे

Ice Apple Benefits: आइस एप्पल सिर्फ वजन ही कम नहीं करता बल्कि कई बीमारियों में भी मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स आदि पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है।

Anupma Raj
Published on: 29 Aug 2022 3:05 PM GMT
Ice Apple Benefits
X

Ice Apple (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Ice Apple Benefits: वजन कम करने के लिए कई तरह के विकल्प मार्केट में मौजूद है। इन्हीं में से एक है आइस एप्पल। Ice Apple यानी ताड़गोला, यह लीची जैसा दिखने वाला फल है, जिसका स्वाद नारियल के पानी जितना मीठा होता है। आइस एप्पल सिर्फ वजन ही कम नहीं करता बल्कि कई बीमारियों में भी मदद करता है क्योंकि इसमें विटामिन, मिनरल्स आदि पाया जाता है, जो सेहत के लिए फायदेमंद साबित होता है। ऐसे में आइए जानते हैं Ice Apple के 5 फायदे के बारे में:

Immunity System करें मजबूत

इम्युनिटी सिस्टम को मजबूत रखने के लिए आइस एप्पल यानी ताड़गोला का सेवन करें। दरअसल इसमें फाइबर, प्रोटीन और विटामिन जैसे तमाम न्यूट्रीएंट्स मौजूद है जो आपके इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए बहुत जरुरी होती है। इसलिए आइस एप्पल लेने वालों की इम्यूनिटी बाकियों से काफी बेहतर होती है।

पाचन तंत्र रहें ठीक

ताड़गोला यानी आइस एप्पल का सेवन करना आपके सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। दरअसल यह पेट और पाचन समस्याओं को ठीक कर सकता है, साथ ही यह कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करता है और मल त्याग में सुधार करता है। बता दे कि यह एसिडिटी में भी मदद कर सकता है। गर्भावस्था के दौरान भी, अगर आपको मिचली आ रही है या पेट की छोटी-मोटी समस्या का सामना करना पड़ रहा है, तो आप आइस एप्पल का सेवन करें, यह आपकी मदद कर सकता है।

उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को करें धीमा

आइस एप्पल उम्र बढ़ने की प्रक्रिया को धीमा करने में मदद कर सकते हैं और शरीर में होने वाले नुकसान को भी रोक सकते हैं। दरअसल इसमें एंटीऑक्सिडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो काफी फायदेमंद होते हैं। साथ ही हार्ट के लिए भी फायदेमंद होते हैं। इसमें विटामिन सी और विटामिन ई भी होता है। दरअसल विटामिन ए पिंपल्स की दिक्कत को दूर करने का काम करता है और विटामिन ई स्किन के कलर को सुधारता है।

शरीर को रखता है ठंडा

आइस एप्पल गर्मी के दिनों में शरीर को ठंडा रखने का काम करता है। दरअसल आइस एप्पल में अच्छी मात्रा में पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटिड रखता है। दरअसल गर्मियों में शरीर में पानी की कमी होने लगती है, ऐसे में आइस एप्पल एक बेहतरीन चीज साबित हो सकता है क्योंकि इसको खाने से शरीर में पानी की मात्रा सही बनी रहती है और आप गर्मी के कारण बीमार नहीं पड़ते हैं।

लीवर के लिए लाभदायक

आइस एप्पल लीवर के लिए बहुत लाभदायक है। दरअसल आइस एप्पल में हाई मात्रा में पोटेशियम मौजूद होता है जो शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है और इसे साफ करता है। इतना ही नहीं आइस एप्पल में पोटाशियम होता है, जो लीवर को डैमेज होने से बचाता है। इसके अलावा यह शरीर में एकट्ठे हो जाने वाले टॉक्सिन्स को हटाने का भी काम करता और लीवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। यह सेहत के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story