×

Jodhpur famous Street Food: अगर आप है खाने के शौकीन तो जरूर ट्राई करें जोधपुर के ये टेस्टी स्ट्रेट फूड

Jodhpur Famous Street Food: जोधपुर, भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बता दे कि यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। यहां कई डिशेज मशहूर है।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 28 Aug 2022 4:07 AM GMT
Famous street food in Jodhpur
X

Jodhpur famous Street Food (Image: social Media)

Jodhpur Famous Street Food: जोधपुर, भारत के सबसे लोकप्रिय पर्यटन स्थलों में से एक माना जाता है। बता दे कि यह राजस्थान का दूसरा सबसे बड़ा शहर है। राजस्थान का खुबसूरत शहर जोधपुर अपने कल्चर और ट्रेडिशन के लिए मशहूर है। साथ ही यह अपने भारतीय व्यंजनों के लिए भी फेमस है। तो अगर आप जोधपुर जाएं तो इन 4 स्ट्रीट फूड को जरूर ट्राई करें। आइए जानते हैं:

पानी पतास

पानी पतास जोधपुर में बहुत मशहूर है। दरअसल पानी पुरी को यहां पानी पतास कहा जाता है। इसे बनाने का अंदाज इतना अच्छा है कि यहां के लोगों का फेवरेट है। इसका आनंद आप जोधपुर के स्टेशन रोड पर जनता स्वीट्स पर जाकर ले सकते है, टेस्टी उबले आलू, छोले या चने से भरे इन कुरकुरे पानीपुरी के लिए फेमस हैं। तीखी पुदीने की चटनी मसालेदार और खट्टा स्वाद के साथ इसका आनंद लेने यहां हर रोज लोगों की भीड़ लगी रहती है।

पता है: 3, नई सड़क, प्रिया होटल के सामने, चौराहा, जोधपुर, राजस्थान 342001

मिर्ची बड़ा

तीखी और कुरकुरे पकौड़े को देखते ही आपके मुंह में पानी आ जाएगा। यह जोधपुर में काफीआपकी मशहूर है। भारतीय मसालों और बेसन के स्वाद में लिपटे मिर्ची की तीखी स्टफिंग के साथ, मिर्ची बड़ा आपको बहुत पसंद आएगी। इसे पुदीना और टमाटर की चटनी के साथ परोसा जाता है। इसका लुफ्त उठाने के लिए आप चौधरी नमकीन पर जाएं।

पता है: 119-120, 2nd, B Rd, चौधरी नमकीन के पास, सरदारपुरा, जोधपुर, राजस्थान 342003

शाही समोसा

राजस्थान अपने शाही अंदाज के साथ शाही व्यंजनों के लिए भी मशहूर है। यहां का शाही समोसा आपको बेहद पसंद आने वाला है। दरअसल शाही समोसा जोधपुर के प्रमुख स्ट्रीट फूड में से एक है और इसकी कुरकुरी कोटिंग और आलू, पनीर, काजू और किशमिश की सुपर फिलिंग को खाते ही आपी इसके फैन बन जाएंगे। आप जोधपुर के क्लॉक टॉवर रोड पर जाकर शाही समोसा का आनंद लें।

पता है: 95/बी क्लॉक टॉवर रोड, नई सरक क्लॉक टॉवर, जोधपुर, राजस्थान 342001

मखनिया लस्सी

मखनिया लस्सी के तो क्या ही कहने है। केसर, इलायची, और गुलाब जल के साथ छाछ, क्रीम के साथ परोसा जाने वाला यह जोधपुर का फूड आपको अपना दीवाना बना देगा। यह ना सिर्फ टेस्टी होता है बल्कि आपके शरीर को पोषण भी देता है। इसका आनंद लेने के लिए आप जोधपुर के क्लॉक टॉवर के पास श्री मिश्रीलाल होटल जाएं।

पता है: क्लॉक टॉवर रोड, सरदार मार्केट, जोधपुर, राजस्थान 342001

मावा कचौरी

मावा कचौरी जोधपुर का फेमस स्ट्रीट फूड है। यह प्याज कचौरी जैसा है बस थोड़ा सा अंतर है। जैसे प्याज़ की कचौरी में जहां प्याज, मसाले और आलू भरे जाते हैं और मीठी और खट्टी इमली की चटनी के साथ परोसा जाता है, वहीं मावा कचौरी को खोया और सूखे मेवों को एक साथ तैयार किया जाता है और उस मीठे स्वाद को लाने के लिए इसे चाशनी में डाला जाता है। मावा कचौरी के अलग अलग किस्मों का स्वाद लेने के लिए आपके लिए जनता स्वीट होम सबसे अच्छा रेस्टुरेंट है।

पता है: 3, नई सड़क, प्रिया होटल के सामने, चौराहा, जोधपुर, राजस्थान 342001

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story