×

Healthy Relationship Tips: रिश्ते को खुशहाल और लंबा चलाने के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स

Healthy Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जब आप रिश्ते में बंधते हैं, तो शुरुआत में सबकुछ अच्छा लगता है।

Anupma Raj
Published on: 4 Aug 2022 5:50 AM GMT
5 Tips for Happy Long Lasting Relationship
X

Relationship Tips (Image: Social Media)

Click the Play button to listen to article

Healthy Relationship Tips: किसी भी रिश्ते को लंबा चलाने के लिए बहुत सारी चीजों का ध्यान रखना जरूरी होता है। जब आप रिश्ते में बंधते हैं, तो शुरुआत में सबकुछ अच्छा लगता है। एक दूसरे को समझना, एक दूसरे का सम्मान करना और माफ कर देना आदि ये सबकुछ शुरुआत में बना रहता है। लेकिन समय के साथ ये चीजें कहीं खो सी जाती हैं और लाइफ बोरिंग लगने लगती है।

समय के साथ साथ कई बार कई कपल के बीच आपसी विवाद तक हो जाते हैं, जिसकी वजह से रिश्ता बिखरने तक की नौबत आ जाती है। ये झगड़े आपके मानसिक स्थिति पर भी प्रभाव डालते हैं। लेकिन आप चाहें तो अपने रिश्ते को बेहतर कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं रिश्ते को लंबा चलाने के लिए 5 टिप्स

अपने पार्टनर की करें प्रशंसा

अगर आप एक लॉन्ग लास्टिंग रिश्ता चाहते हैं तो अपने पार्टनर की तारीफ करने से पीछे ना हटें। आप चाहें लड़का हो या लड़की, अपने पार्टनर की तारीफ जरूर करें। अलग-अलग मौकों पर आपको अपने पार्टनर की तारीफ करते रहना चाहिए। इससे आपका रिश्ता मजबूत बनेगा।

माफ करना सीखें

किसी भी रिश्ते में माफ करने की कला उस रिश्ते को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है। आपका रिश्ता बेहतर तरीके से काम करेगा, आप इसमें अधिक संतुष्ट महसूस करेंगे, जब आप अपने पार्टनर को माफ करना सीखेंगे। इससे आपका शारीरिक, भावनात्मक और मनोवैज्ञानिक कल्याण भी काफी बढ़ सकता है। चीजों को थामने के बजाय आप दोनों एक साथ बैठें और शांति से चीजों को सुलझाएं।

सपोर्टिव बने

आपका सपोर्टिव होना आपके रिश्ते को मजबूत बनाता है। दरअसल हर किसी की अपने पार्टनर से उम्मीद होती है कि वे उसको सपोर्ट करे। आपका सपोर्टिव होना आपके पार्टनर को जिंदगी की परेशानियों के झेलने और उससे लड़ने के काबिल बनाता है। ऐसे में आपका हौंसला उसे ऊंचाइयों के शिखर को छुने की प्रेरणा देगा। इसके अलावा अगर आपके पार्टनर से गलती हो जाए तो गुस्सा करने की जगह आप अपने पार्टनर की बात अच्छी तरह सुने और उनको समझकर उनका सपोर्ट करें। इससे दोनों का रिश्ता अच्छा बना रहता है।

पार्टनर की बातें सुनें

रिश्ते को लंबा चलाने के लिए पार्टनर की बातों को भी सुने। दरअसल कई लोग ऐसे होते हैं, जिन्हें अपनी बातें करने का ही शौक होता है। वो अपने आगे किसी को बोलने नहीं देते, लेकिन अगर आप अपने पार्टनर के साथ भी ऐसा करते हैं तो इससे आपके पार्टनर दुखी हो सकते हैं। इसलिए आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए कि अपनी बात करने से पहले आपको अपने पार्टनर की बात जरूर सुननी चाहिए। इससे आपका रिश्ता लंबे समय तक चलेगा।

पार्टनर की पसंद को भी समझें

अगर आपको एक हेल्दी रिलेशनशिप चाहिए तो अपने पार्टनर की पसंद को भी समझें। अगर आप अपने पार्टनर को खुश करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको उन्हें समझना होगा। वो क्या चाहते हैं, उनका मन क्या चीज करने का है-क्या नहीं करने का है, वो कहां घूमना पसंद करते हैं, वो क्या खाना पसंद करते हैं, उन्हें कौन सी चीजें अच्छी नहीं लगती हैं, कौन सी चीजें उन्हें ज्यादा पसंद है आदि क्योंकि इससे आप अपने पार्नटर को काफी हद तक समझ पाएंगे।


Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story