×

Secrets of Men: पुरुष महिलाओं से हमेशा छुपाते हैं ये 6 राज, आपने जान लिया तो जीत ली जंग

Secrets of Men: जब एक कपल्स रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करते हैं। महिलाएं पार्टनर से सभी बातें शेयर करती हैं और पुरुष भी सभी बातें शेयर करते हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 9 Aug 2022 2:19 PM GMT
Secret of Men
X

Secret of Men (Image: Social Media)

Secret of Men : जब एक कपल्स रिलेशनशिप में आते हैं तो अपने पार्टनर से सारी बातें शेयर करते हैं। महिलाएं अपने पत्ती या अपने बॉयफ्रेंड से सभी बातें शेयर करती हैं और पुरुष भी सभी बातें अपने पार्टनर से शेयर करते हैं। हालांकि महिलाओं को ऐसा लगता है कि उनके पार्टनर उनसे सब कुछ बताते हैं लेकिन ऐसा नहीं हैं। पुरुष अपने पार्टनर से कुछ बातें छुपाते हैं जिनके बारे में उनकी पार्टनर को नहीं पता चलता। आइए जानते हैं पुरुष अपनी पार्टनर से कौन से 6 राज छुपाते हैं:

जानें पुरुषों के ये 6 राज

पुरुषों को पसंद है सेक्स

पुरुषों को सेक्स बहुत पसंद होता है लेकिन पुरुषों को बोरिंग सेक्स बिल्कुल भी पसंद नहीं होता। अगर आप लगातार मिशनरी सेक्स का विकल्प चुन रहीं हैं तो इसे बदल दें क्योंकि आपके पार्टनर इससे बोर हो सकते हैं। आपको अपने सेक्सुअल लाइफ में कुछ नया ट्राई करना चाहिए। साथ ही अलग अलग सेक्स पोजीशन को भी आजमाना चाहिए।

दूसरी महिला की तारीफ से हिचकिचाना

पुरुष कभी भी दूसरी महिला की तारीफ करने से हिचकिचाते हैं। दरअसल पुरुष भी कभी-कभी अपने पार्टनर की बहन या सबसे अच्छे दोस्त को आकर्षक पाते हैं, लेकिन वे अपनी पार्टनर के सामने यह कहने की हिम्मत नहीं रखते हैं क्योंकि इससे उनकी महिला पार्टनर को बुरा लग सकता है, जिसका नतीजा उन्हें गुस्सा या अपमान भी झेलना पड़ सकता है। यह सोच कर वे दूसरी महिला की अपने पार्टनर के सामने तारीफ नहीं करते।

झगड़े से बनाते हैं दूरी

दरअसल अगर आप बार बार अपने पार्टनर से लड़ती हैं तो आपके पार्टनर आपसे दूरी बनाना शुरू कर देते हैं। जब पुरुष किसी महिला में रुचि खो देते हैं तो वे रोमांटिक होना बंद कर देते हैं। तो अगर आप चाहती हैं कि आपके पार्टनर आपमें दिलचस्पी रखें तो बेवजह झगड़ा करना बंद कर दें।

फिजूल खर्च पसंद नहीं

दरअसल कुछ महिलाओं को फिजूल खर्च करने की आदत ज्यादा होती है। जरूरत से ज्यादा खर्च करना या बेवजह शॉपिंग करना पुरुषों को पसंद नहीं आते। जिसके कारण आपके ब्वॉयफ्रेंड या पत्ती आपसे दूरी बनाने लगते हैं जिससे आपमें उनकी रुचि खत्म हो जाती है। कभी कभी इन कारणों से आप दोनों के बीच मनमुटाव भी हो जाता है। इसलिए आप ऐसा करने से बचें।

पार्टनर की झूठी तारीफ करना

ज्यादातर ऐसा होता है कि पुरुष अपनी पार्टनर से कहते हैं कि जिस दिन से उन्होंने आपको देखा है आपकी मुस्कान से प्यार हो गया था। हालांकि ऐसा वस्ताव में नहीं होता है। बहुत कम पुरुषों का वाकई यह मतलब होता है कि वे क्या कहते हैं। सिर्फ वह अपने फायदे के लिए आपको आकर्षित करने की कोशिश कर रहे हैं।

पार्टनर से दर्द छुपाते हैं

अमिताभ बच्चन की फिल्म का मशहूर डायलॉग है, 'मर्द को कभी दर्द नहीं होता।' अधिकतर पुरुष इस डायलॉग को फॉलो करते हैं। ज्यादातर पुरुष खुद को मजबूत दिखाना चाहते हैं। इसलिए वे अपने दर्द को किसी के सामने नहीं दिखाना चाहते। पुरुष अपनी पार्टनर से भी अपने दर्द को छुपाते हैं। लेकिन ऐसा नहीं हैं पुरुष हो या महिला दर्द सभी को होता है। आपके पार्टनर को भी होता है। इसलिए अपने पार्टनर के दर्द को समझने की कोशिश करें और उनका साथ दें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story