×

बेसन की कढ़ी: देखते ही मुंह में पानी, खाने के अदभुत फायदे

ये विटामिन और मिनरल्स से भरा हुआ है और ये शारीरिक कार्यों और विकास में सुधार करने में मदद करता है। बेसन की कढ़ी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है।

Shreya
Published on: 3 Nov 2019 10:46 AM GMT
बेसन की कढ़ी: देखते ही मुंह में पानी, खाने के अदभुत फायदे
X
बेसन की कढ़ी: देखते ही मुंह में पानी, खाने के अद्भुत फायदे

बेसन की कढ़ी कई उत्तर भारतीय घरों में एक शुभ भोजन माना जाता है। केवल इसलिए नहीं क्योंकि इसका पारंपरिक महत्व है, बल्कि लोग बेसन की कढ़ी को इसके अलग स्वाद और सुगंध के लिए भी पसंद करते हैं। बेसन की कढ़ी पूजा से लेकर शादियों में और डे-टु-डे लाइफ में भी घरों में बनती है और लोग बड़े चाव से इसे खाते हैं। ये विटामिन और मिनरल्स से भरा हुआ है और ये शारीरिक कार्यों और विकास में सुधार करने में मदद करता है। बेसन की कढ़ी में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन, कैल्शियम और फास्फोरस पाया जाता है।

अगर आपको भी बेसन की कढ़ी बहुत पसंद है तो आपके लिए खुशखबरी है। आज हम आपको कढ़ी से होने वाले 7 फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हीमोग्लोबिन बढ़ाने में है मददगार

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो कढ़ी आपके लिए बहुत मददगार साबित हो सकती है। बेसन की कढ़ी में आयरन और प्रोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जाता है, जो कि हीमोग्लोबिन बढ़ाने के लिए एक शानदार कॉम्बो है।

यह भी पढ़ें: सावधान: प्रदूषित-जहरीली हवा से भी हो सकती है दिल की बीमारी

मुंहासे को करता है दूर

अगर आपके चेहरे पर मुंहासे होते हैं तो ये आपके लिए बहुत लाभकारी है। बेसन कोलेजन गठन (collagen formation) को बढ़ाता है और इसमें विरोधी-उत्तेजक गुण होते हैं। ये सब मुँहासे, काले धब्बे और त्वचा के अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करता है।

प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फायदेमंद

कढ़ी प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। बेसन की कढ़ी में फोलेट, विटामिन बी 6 और आयरन भरपूर मात्रा में होती है। ये बच्चे के विकास में मदद करता है और आपके शरीर को पोषण देकर गर्भपात (miscarriage) की संभावना को भी कम करता है।

आंत को रखता है स्ट्रान्ग

बेसन की कढ़ी अच्छे बैक्टीरिया से भरी होती है, जो आंत के लिए फायदेमंद है। ये आंत वनस्पतियों (gut flora) को बनाए रखने में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सुधार करता है। ये सब कुल मिलाकर पाचन सुधारने में मदद करता है।

यह भी पढ़ें: बिजली विभाग के घोटाले पर प्रियंका ने साधा योगी सरकार पर निशाना

हृदय को रखता है स्वस्थ

कढ़ी में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम होता है, जो आपकी मांसपेशियों को आराम देता है और हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करता है। फास्फोरस लिपिड तंत्र (lipid mechanism) को विनियमित करने में मदद करता है।

सुगर पेशेंट के लिए फायदेमंद

अगर आप सुगर से पीड़ित हैं तो कढ़ी आपके लिए बहुत फायदेमंद होने वाली है। कढ़ी में कम ग्लाइसेमिक सूचकांक होता है, जो इसे मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए एक निपुण भोजन बनाता है।

वेट लॉस करने में करता है मदद

बेसन कढ़ी में बेसन (काबुली चने का आटा) और छास मुख्य सामग्री के रूप में शामिल होते हैं। बेसन में गेहूं के आटे (whole wheat flour) की तुलना में अधिक अच्छा वसा और प्रोटीन होता है। इसमें जटिल कार्बोहाइड्रेट होता है। साथ ही ये फोलेट और एक कम ग्लाइसेमिक सूचकांक है। इसके अलावा छास वजन कम करने में मदद करता है, आपकी प्रतिरक्षा का निर्माण करता है और साथ ही आपके दिल के लिए भी अच्छा होता है। तो अगली बार जब आप कढ़ी खाएं तो बिना किसी हिचकिचाहट के खायें क्योंकि इससे आपका वजन नहीं बढ़ेगा।

यह भी पढ़ें: हाय रे प्रदूषण: जीना कर दिया मोहाल,ऐसे रखें अपना और बच्चों का ख्याल

Shreya

Shreya

Next Story