TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 11 February 2025: आज ही के दिन WHO ने आधिकारिक तौर पर कोरोनावायरस महामारी को COVID-19 नाम दिया
Aaj Ka Itihas 11 February 2025: आज यानि 11 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 11 February 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 11 February 2025: आज यानि 11 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1856 में अवध साम्राज्य पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्ज़ा हो गया वहीँ साल 1945 में द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी और यूरोप के पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिए फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, विंस्टन चर्चिल और जोसेफ स्टालिन के बीच याल्टा सम्मेलन संपन्न हुआ और साल 2020 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधिकारिक तौर पर कोरोनावायरस महामारी को COVID-19 नाम दिया, और वायरस को SARS-CoV-2 नामित किया गया। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 11 February)
- 55 ई. - ब्रिटैनिकस की रहस्यमयी मृत्यु के बाद नीरो रोमन सम्राट बना।
- 1856 - अवध साम्राज्य पर ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी का कब्ज़ा हो गया।
- 1945 - द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जर्मनी और यूरोप के पुनर्गठन पर चर्चा करने के लिए फ्रैंकलिन डी. रूजवेल्ट, विंस्टन चर्चिल और जोसेफ स्टालिन के बीच याल्टा सम्मेलन संपन्न हुआ।
- 1978 - चीन ने अरस्तू, विलियम शेक्सपियर और चार्ल्स डिकेंस की कृतियों पर से प्रतिबंध हटा लिया।
- 1979 - ईरानी क्रांति और फ़ारसी राजशाही को उखाड़ फेंकने के बाद अयातुल्ला खुमैनी के ईरान के सर्वोच्च नेता बनने के बाद ईरान एक निरंकुश इस्लामी गणराज्य बन गया।
- 1990 - दक्षिण अफ़्रीका के रंगभेद विरोधी कार्यकर्ता और क्रांतिकारी नेल्सन मंडेला को 27 वर्षों के बाद जेल से रिहा किया गया।
- 2001 - डच प्रोग्रामिंग छात्र जान डे विट ने अन्ना कोर्निकोवा कंप्यूटर वायरस लॉन्च किया, जिसने दुनिया भर में लाखों उपयोगकर्ताओं को संक्रमित किया और ईमेल सर्वरों को भी प्रभावित किया।
- 2011 - अरब स्प्रिंग के दौरान बड़े पैमाने पर प्रदर्शनों और विरोध के बाद मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने लगभग 30 वर्षों के बाद इस्तीफा दे दिया।
- 2013 - वेटिकन ने घोषणा की कि पोप बेनेडिक्ट XVI वृद्धावस्था के कारण पोप पद से इस्तीफा दे देंगे, और वे 1415 के बाद ऐसा करने वाले पहले पोप बन जायेंगे।
- 2020 - विश्व स्वास्थ्य संगठन ने आधिकारिक तौर पर कोरोनावायरस महामारी को COVID-19 नाम दिया, और वायरस को SARS-CoV-2 नामित किया गया।
Next Story