TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 13 March 2025: आज के ही दिन भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं
Aaj Ka Itihas 13 March 2025: आज यानि 13 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 13 March 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 13 March 2025: आज यानि 13 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1877 में चेस्टर ग्रीनवुड ने 15 वर्ष की आयु में इयरमफ का आविष्कार करके उसका पेटेंट कराया वहीँ साल 1940 में भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं और साल 2018 में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटा दिया था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 13 March)
- 1865 - कॉन्फेडरेट राष्ट्रपति जेफरसन डेविस ने सैनिकों के रूप में दासों के उपयोग को अधिकृत करने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए (अमेरिकी गृह युद्ध)।
- 1868 - सीनेट ने अमेरिकी राष्ट्रपति एंड्रयू जॉनसन के खिलाफ महाभियोग की सुनवाई शुरू की।
- 1877 - चेस्टर ग्रीनवुड ने 15 वर्ष की आयु में इयरमफ का आविष्कार करके उसका पेटेंट कराया।
- 1900 - ब्रिटिश सैनिकों ने ऑरेंज फ्री स्टेट की राजधानी ब्लोमफोंटेन पर कब्जा कर लिया।
- 1913 - कैन्सस विधानमंडल ने चलचित्रों पर सेंसरशिप को मंजूरी दे दी।
- 1918 - लियोन ट्रॉट्स्की ने लाल सेना पर नियंत्रण प्राप्त कर लिया।
- 1933 - जोसेफ गोएबल्स नाजी जर्मनी के सूचना और प्रचार मंत्री बने।
- 1940 -भारतीय क्रांतिकारी ऊधम सिंह ने अंग्रेजों से जलियांवाला बाग का बदला लेने के लिए जनरल डायर पर गोलियां चलाईं थीं।
- 1945 -रानी विल्हेल्मिना नीदरलैंड लौट आईं।
- 1964 - तुर्की ने साइप्रस के विरुद्ध हमले की धमकी दी थी।
- 1996 - स्कॉटलैंड के डनब्लेन के स्कूल में एक बंदूकधारी ने घुसकर गोलियां चलाई थीं और इसमें लगभग 16 बच्चे और उनके शिक्षक जान चली गई थी।
- 1997- ईन्डियन मिशनरीज ऑफ चैरिटी में मदर टेरेसा द्वारा नेता के रूप में सिस्टर निर्मला का चुना गया था।
- 2003 -इराक पर ब्रिटेन ने रखे प्रस्तावों को फ्रांस ने मंजूरी नहीं दी थी।
- 2009 - सार्क साहित्योत्सव आगरा में शुरू हुआ था।
- 2013 - कैथलिक चर्च के 266 वें पोप के रूप में पोप फ्रांसिस का चयन हुआ था।
- 2018 - पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने एक ट्वीट के जरिए अमेरिकी विदेश मंत्री रेक्स टिलरसन को पद से हटा दिया था।
- 2020 -माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स ने परोपकारी गतिविधियों पर ध्यान केंद्रित करने के लिए कंपनी के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया।
Next Story