×

Aaj Ka Itihas: 14 दिसंबर 1924 को भारतीय अभिनेता राज कपूर का हुआ था जन्‍म, आइये जाने आज का इतिहास

Aaj Ka Itihas 14 December 2022: हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 14 Dec 2022 1:06 AM GMT
Aaj Ka Itihas 13th march  2023
X
Aaj Ka Itihas 13th march (Image credit: social media)

‍ˈफ़े᠎̮ब्रुअरि 2022 आज का इतिहास (Image credit: social media)

Aaj Ka Itihas 14 December 2022: आज का इतिहास में आज हम जानेंगे 14 दिसंबर से जुडी घटनाओं के बारे में । बता दें कि इतिहास के पन्नों में 14 दिसंबर के दिन भारत और विश्व में घटी ऐसी बहुत सी महत्वपूर्ण घटनायों का जिक्र है जिनके बारे में जानना बेहद दिलचस्प है । कई बार आपने भी इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा और सुना होगा जिसका संबंध 14 दिसंबर के इतिहास से संबधित रहा होगा।

तो आइए कुछ इतिहास के पन्नों को पलट कर जानने की कोशिश करते हैं कि आज के दिन यानी 14 दिसंबर को देश और दुनिया में कौन -कौन सी मुख्य घटनाएं घटी थीं।

अक्सर हम सुनते हैं कि हमारा इतिहास बहुत पुराना हैं, लेकिन हमें हमारे देश और दुनिया के इतिहास की पूरी जानकारी नहीं इसलिए हम यहाँ हमारा एक छोटा सा प्रयास कर रहे हैं जो आपको पूरे देश और दुनिया की इतिहास की और आज के इतिहास की जानकारी मिल सके जिससे आपका ज्ञान और बढ़ सके।

तो चलिए आज जानते हैं 14 दिसंबर के इतिहास की कुछ महत्वपूर्ण घटनाओं के बारें मे, उन लोगों के जन्मदिन के बारे में जिन्होंने दुनिया में आकर बहुत बड़ा नाम किया साथ ही उन मशहूर लोगों के बारे में जो इस दुनिया से चले गए। उल्लेखनीय 14 दिसंबर को भारत और विश्व में कई घटनाओं हुई जिनका इतिहास के पन्नो में नाम दर्ज है और अक्सर आप सभी ने इतिहास के विषय में बहुत सी ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के बारे में पढ़ा होगा जिसका 14 दिसंबर के इतिहास से संबधित हो।

तो आइए जानते हैं कि 14 दिसंबर को देश और दुनिया के इतिहास में आज के दिन कौन -कौन सी खास घटनाएं हुईं थीं....

14 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ( Important events of December 14)

1911 - रुआल आमुन्सन दक्षिणी ध्रुव की यात्रा।

1921 - एनी बेसेन्ट को बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय ने 'डॉक्टर ऑफ़ लेटर्स' की उपाधि से विभूषित किया।

1922 - यूनाइटेड किंगडम में आम चुनाव।

1982 - ब्रिटिश उपनिवेश जिब्राल्टर एवं स्पेन के बीच स्थित विशाल ग्रीन गेट 13 वर्षों के बाद पुन: खोला गया।

1983 - जनरल हुसैन मोहम्मद इरशाद ने खुद को बांग्लादेश का राष्ट्रपति घोषित किया।

1995 - बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया के नेताओं ने पेरिस में डेटन संधि पर हस्ताक्षर करके साढ़े तीन साल से जारी बाल्कन युद्ध को समाप्त किया था।

1997 - ग्रीनहाउस गैस के उत्सर्जन में कटौती के लिए विश्व के सभी देश सहमत।

1998 - 23वें काहिरा अंतरराष्ट्रीय फ़िल्म समारोह में तमिल फ़िल्म 'टेररिस्ट' में सर्वश्रेष्ठ भूमिका के लिए आयशा धारकर को ज्यूरी का सर्वश्रेष्ठ पुरस्कार प्रदान किया गया।

2000 - जॉर्ज वॉकर बुश अमेरिका के 43 वें राष्ट्रपति निर्वाचित।

2002 - पाकिस्तान ने दक्षिण अफ़्रीका को हराकर नेत्रहीनों का विश्वकप जीता।

2003 - मैक्सिको के मेरिदा में पहले भ्रष्टाचार निरोधक समझौते पर 73 देशों ने हस्ताक्षर किये।

2007 - बाली समझौते के प्रारूप से विवादित प्रावधान अलग किये गए।

2008 - भारत ने अर्जेन्टीना के ख़िलाफ़ अंडर-21 हॉकी टेस्ट सीरीज के आख़िरी मैच 4-4 से ड्रा खेला।

14 दिसंबर को जन्मे व्यक्ति( Born on 14 December)

1864 - अपने समय में उत्तर प्रदेश के प्रसिद्ध वकील और प्रसिद्ध सार्वजनिक कार्यकर्ता जगत नारायण मुल्ला का जन्‍म हुआ था।

1910 - निबन्धकार, लेखक, कहानीकार उपेन्द्रनाथ अश्क का जन्‍म हुआ था।

1918 - प्रसिद्ध भारतीय योग गुरु बी. के. एस. अयंगर का जन्‍म हुआ था।

1922 - नोबेल पुरस्कार विजेता रूसी भौतिक विज्ञानी निकोले बासोव का जन्‍म हुआ था।

1924 - भारतीय अभिनेता राज कपूर का जन्‍म हुआ था।

1934 - प्रसिद्ध फ़िल्म निर्देशक श्याम बेनेगल का जन्‍म हुआ था।

1936 - भारतीय सिनेमा में बंगाली और हिन्दी फ़िल्मों के प्रसिद्ध अभिनेता विश्वजीत चटर्जी का जन्‍म हुआ था।

1946 - भारतीय नेता इंदिरा गाँधी के छोटे पुत्र संजय गाँधी का जन्‍म हुआ था।

1953 - भारत के पूर्व टेनिस खिलाड़ी विजय अमृतराज का जन्‍म हुआ था।

14 दिसंबर को हुए निधन (Died on 14 December)

1799 - अमेरिका के पहले राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन (प्रथम) का निधन हुआ।

1966 - गीतकार शैलेन्द्र का निधन हुआ।

1971 - परमवीर चक्र सम्मानित भारतीय सैनिक और फ़्लाइंग ऑफ़िसर निर्मलजीत सिंह सेखों का निधन हुआ।

14 दिसंबर के महत्त्वपूर्ण अवसर एवं उत्सव (Important Events and Festivities of 14 December)

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story