×

Aaj Ka Itihas 14 February 2025: आज के ही दिन कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर एक घातक आतंकवादी हमला हुआ था

Aaj Ka Itihas 14 February 2025: आज यानि 14 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 14 Feb 2025 6:00 AM IST (Updated on: 14 Feb 2025 7:22 AM IST)
Aaj Ka Itihas 14 February 2025
X

Aaj Ka Itihas 14 February 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 14 February 2025: आज यानि 14 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1556 में अकबर को मुगल साम्राज्य का शासक घोषित किया गया था वहीँ साल 1876 में अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के लिए पेटेंट के लिए आवेदन किया था और साल 2019 में कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर एक घातक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस्लामिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 14 February)

  1. 1349 - फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में सैकड़ों यहूदियों को जिंदा जला दिया गया था, क्योंकि उन्हें यूरोप में ब्लैक डेथ ब्यूबोनिक प्लेग के प्रसार से गलत तरीके से जोड़ा गया था।
  2. 1556 -अकबर को मुगल साम्राज्य का शासक घोषित किया गया।
  3. 1797 - एडमिरल जॉन जर्विस के नेतृत्व में ब्रिटिश नौसेना ने केप सेंट विंसेंट की लड़ाई में एक बड़े स्पेनिश बेड़े को हराया।
  4. 1876 ​​- अलेक्जेंडर ग्राहम बेल ने टेलीफोन के लिए पेटेंट के लिए आवेदन किया।
  5. 1929 - शिकागो में सेंट वैलेंटाइन डे पर नरसंहार हुआ। अल कैपोन के आदेश पर सात प्रतिद्वंद्वी गैंगस्टरों को मार दिया गया।
  6. 1989 - पहला जीपीएस उपग्रह प्रक्षेपित किया गया।
  7. 1989 - भोपाल गैस त्रासदी के लिए जिम्मेदार यूनियन कार्बाइड ने भारत सरकार को 470 मिलियन डॉलर का मुआवजा दिया।
  8. 2005 - स्टीव चेन, चाड हर्ले और जावेद करीम ने लोकप्रिय वीडियो-शेयरिंग वेबसाइट यूट्यूब लॉन्च की।
  9. 2019 - कश्मीर के पुलवामा में भारतीय सेना के काफिले पर एक घातक आतंकवादी हमला हुआ, जिसमें 40 जवान शहीद हो गए। इस्लामिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने इसकी जिम्मेदारी ली।



Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story