×

Aaj Ka Itihas 21 February 2025: आज के दिन अटल बिहारी वाजपेयी और नवाज शरीफ के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर हुए थे

Aaj Ka Itihas 21 February 2025: आज यानि 21 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Jyotsna Singh
Published on: 21 Feb 2025 10:56 AM IST
Aaj Ka Itihas 21 February 2025 (Image Credit-Social Media)
X

Aaj Ka Itihas 21 February 2025: आज यानि 21 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1804 में ब्रिटिश खनन इंजीनियर और आविष्कारक रिचर्ड ट्रेविथिक ने पहला स्व-चालित भाप इंजन बनाया था वहीँ साल 1916 में प्रथम विश्व युद्ध की सबसे घातक और सबसे लम्बी लड़ाइयों में से एक, वर्दन की लड़ाई, जर्मन आक्रमण के साथ शुरू हुई और साल 1921 में एक ईरानी सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ रजा शाह ने एक सफल तख्तापलट का नेतृत्व किया और ईरान के शाही राज्य के पहलवी घराने के पहले शाह बने। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 21 February)

  1. 1613- मिखाइल प्रथम को रूस का ज़ार चुना गया और रोमानोव राजवंश की शुरुआत हुई।
  2. 1804 - ब्रिटिश खनन इंजीनियर और आविष्कारक रिचर्ड ट्रेविथिक ने पहला स्व-चालित भाप इंजन बनाया था।
  3. 1916 - प्रथम विश्व युद्ध की सबसे घातक और सबसे लम्बी लड़ाइयों में से एक, वर्दन की लड़ाई, जर्मन आक्रमण के साथ शुरू हुई।
  4. 1921 - एक ईरानी सैन्य अधिकारी और राजनीतिज्ञ रजा शाह ने एक सफल तख्तापलट का नेतृत्व किया और ईरान के शाही राज्य के पहलवी घराने के पहले शाह बने।
  5. 1965 - अमेरिकी कार्यकर्ता, अश्वेत राष्ट्रवादी और इस्लामी नेता मैल्कम एक्स की नेशन ऑफ इस्लाम के सदस्यों द्वारा हत्या कर दी गई थी।
  6. 1972 - अमेरिकी राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने पीपुल्स रिपब्लिक ऑफ चाइना का दौरा किया, जिससे दोनों देशों के बीच 21 साल का मनमुटाव समाप्त हो गया।
  7. 1995-, अमेरिकी व्यवसायी और एविएटर स्टीव फॉसेट गुब्बारे में अकेले प्रशांत महासागर पार करने वाले पहले व्यक्ति बने।
  8. 1999 -भारत के अटल बिहारी वाजपेयी और पाकिस्तान के नवाज शरीफ के बीच परमाणु हथियारों के इस्तेमाल पर लाहौर घोषणापत्र पर हस्ताक्षर हुए थे।



Admin 2

Admin 2

Next Story