TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 23February 2025 : आज ही के दिन कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाकर 1983 में बनाए गए कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा था
Aaj Ka Itihas 23 February 2025: आज यानि 23 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 23 February 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 23 February 2025: आज यानि 23 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1940 में यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर रूसी सेनाओं ने कब्जा किया था वहीँ साल 1952 में कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया था और साल 2010 में भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 23 February)
- 1886 -अमेरिका के आविष्कारक और रसायनशास्त्री मार्टिन हेल ने अलम्यूनियम की खोज की थी।
- 1940 - यूनान के समीप स्थित लासी द्वीप पर रूसी सेनाओं ने कब्जा किया था।
- 1945 -जर्मनी के कलकार क्षेत्र पर कनाड़ा की सेनाओं ने कब्जा जमाया था।
- 1952 -कर्मचारी भविष्य निधि और विविध प्रावधान अधिनियम पारित किया गया था।
- 1967-अमेरिकी सेनाओं ने वियतनाम युद्ध में बड़ा हमला शुरू हुआ था।
- 1970 - गयाना देश का राष्ट्रीय दिवस घोषित किया गया था।
- 2003 -कनाडा के डेविसन ने विश्व कप का सबसे तेज शतक लगाकर 1983 में बनाए गए कपिल देव का रिकार्ड तोड़ा था।
- 2006- ईराक में हुए जातीय हिंसा में लगभग 160 लोगों की जान गई थी।
- 2010 - भारत के मशहूर चित्रकार एम.एफ.हुसैन को कतर की नागरिकता दी गई थी।
Next Story