×

Aaj Ka Itihas 23 March 2025: आज ही के दिन महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी

Aaj Ka Itihas 23 March 2025: आज यानि 23 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 23 March 2025 6:00 AM IST (Updated on: 23 March 2025 6:01 AM IST)
Aaj Ka Itihas 23 March 2025
X

Aaj Ka Itihas 23 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 23 March 2025: आज यानि 23 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1919 में आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की थी वहीँ साल 1931 में 23 मार्च के दिन ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी और साल 1940 में 23 मार्च के दिन ही ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 23 March)

  1. 1832 में आज ही के दिन ब्रिटेन की संसद में सुधार विधेयक पारित किया गया था।
  2. 1836 में 23 मार्च के दिन ही फ्रेंकलिन बेल ने सिक्के छपाई के प्रेस का आविष्कार किया था।
  3. 1919 में आज ही के दिन बेनिटो मुसोलिनी ने इटली के मिलान में फासिस्ट आंदोलन की शुरुआत की थी।
  4. 1931 में 23 मार्च के दिन ही महान क्रांतिकारी भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को फांसी दी गई थी।
  5. 1940 में 23 मार्च के दिन ही ऑल इंडिया मुस्लिम लीग ने मुसलमानों के लिए अलग देश की मांग की थी।
  6. 1950 में आज ही के दिन संयुक्त राष्ट्र ने विश्व मौसम विज्ञान विभाग की स्थापना की थी।
  7. 1956 में 23 मार्च के दिन ही पाकिस्तान दुनिया का पहला इस्लामिक गणतंत्र देश बना था।
  8. 1965 में आज ही के दिन नासा ने पहली बार जैमिनी 3 अंतरिक्ष यान से दो व्यक्तियों को अंतरिक्ष में भेजा था।
  9. 1986 में 23 मार्च के दिन ही केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल में महिलाओं की पहली कंपनी को प्रशिक्षित किया गया था।
  10. 1995 में आज ही के दिन प्रोफेशनल चेस एसोसियेशन कैंडीडेट्स के फ़ाइनल शृंखला को भारत के विश्वनाथन आनंद ने जीता था।
  11. 2001 में 22 मार्च के दिन ही रूसी अंतरिक्ष स्टेशन ‘मीर’ की जल समाधि हुई थी।
  12. 2003 में आज ही के दिन दक्षिण अफ्रीका में वाडरर्स में विश्व कप क्रिकेट के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 125 रनों से हराकर विश्व कप पर कब्ज़ा बरकरार रखा था।
  13. 2012 में 23 मार्च के दिन ही मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतकों का कीर्तिमान बनाने वाले पहले क्रिकेटर बने थे।
  14. 2014 में आज ही के दिन यूरोपीय संघ और अमेरिका ने रूस पर प्रतिबंध लगाए थे।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story