×

Aaj Ka Itihas 27 March 2025: आज के ही दिन यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी

Today History 27 March 2025: आज यानि 27 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 27 March 2025 6:00 AM IST (Updated on: 27 March 2025 6:00 AM IST)
Aaj Ka Itihas 27 March 2025
X

Aaj Ka Itihas 27 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 27 March 2025: आज यानि 27 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1841 में 27 मार्च के दिन ही पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था वहीँ साल 1899 में इटैलियन आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था और साल 2006 में यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 27 March)

  1. 1794-अमेरिकी कांग्रेस ने देश में नौसेना की स्थापना को स्वीकृति दी थी।
  2. 1841- पहले स्टीम फायर इंजन का सफल परीक्षण न्यूयार्क में किया गया था।
  3. 1855 - अब्राहम गेस्नर ने केरोसिन (मिट्टी के तेल) का पेटेंट कराया था।
  4. 1871- पहला अंतरराष्ट्रीय रग्बी मैच स्कॉटलैंड और इंग्लैंड के बीच खेला गया था।
  5. 1884- बोस्टन से न्यूयार्क के बीच पहली बार फोन पर लंबी दूरी की बातचीत हुई थी।
  6. 1899 - इटैलियन आविष्कारक जी मारकोनी द्वारा फ्रांस और इंग्लैंड के बीच पहला अंतरराष्ट्रीय रेडियो प्रसारण किया गया था।
  7. 1901- अमेरिका ने फिलीपीन्स के विद्रोही नेता एमिलियो एग्विनाल्डो को अपने कब्जे में लिया था।
  8. 1933 - जापान ने लीग ऑफ नेशंस से खुद को अलग कर लिया था।
  9. 1956 - अमेरिकी सरकार ने कम्युनिस्ट अखबार डेली वर्कर को जब्त कर लिया था।
  10. 1961- आज के दिन से पहला विश्व रंगमंच दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी।
  11. 1977- यूरोपियन फ़ाइटर एअरक्राफ़्ट यूरोफाइटर ने पहली उड़ान भरी थी।
  12. 1989 -अंतरिक्ष में अमेरिका के मिसाइल रोधी उपग्रह का परीक्षण विफल हुआ था।
  13. 2003 - रूस ने घातक टोपोल आर एस-12 एम बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण किया था।
  14. 2006 - यासीन मलिक ने कश्मीर में जनमत संग्रह कराए जाने की मांग की थी।
  15. 2008- अंतरिक्ष यान एंडेवर पृथ्वी पर सफलतापूर्वक सुरक्षित लौटा था।
Admin 2

Admin 2

Next Story