×

Aaj Ka Itihas 28 March 2025: आज ही के दिन मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनाई थी।

Today History 28 March 2025: आज यानि 28 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 28 March 2025 6:00 AM IST (Updated on: 28 March 2025 6:00 AM IST)
Today History 28 March 2025
X

Today History 28 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 28 March 2025: आज यानि 28 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1917 में प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई थी वहीँ साल 1922 में अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया था साथ ही साल 1941 में नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंच गए थे और साल 1977 में मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनाई थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 28 March)

  1. 1854 - फ्रांस और ब्रिटेन ने रूस के विरुद्ध क्रीमिया युद्ध की घोषणा की थी।
  2. 1891 - विश्व भारोत्तोलन चैंपियनशिप आयोजित हुई थी।
  3. 1917 - प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान महिलाओं की सेना सहायक कोर की स्थापना हुई थी।
  4. 1922 -अमेरिकी आविष्कारक ब्रेडली ए. फिस्के ने माइक्रोफिल्म पठन यंत्र का पेटेंट कराया था।
  5. 1939 - स्पेन में गृहयुद्ध खत्म हो गया था।
  6. 1941- नेताजी सुभाष चंद्र बोस नजरबंदी से बचकर बर्लिन पहुंच गए थे।
  7. 1963 - रूस और अमेरिका के बीच शीत युद्ध हुआ था।
  8. 1964 - इंग्लैंड के पास पहला समुद्री डाकू रेडियो स्टेशन बना था।
  9. 1977 - मोरारजी देसाई ने भारत में सरकार बनाई थी।
  10. 2000 - वेस्टइंडीज के कोर्टनी वाल्स ने 435 विकेट तक पहुंचकर भारतीय कप्तान रहे कपिल देव का रिकाॅर्ड तोड़ा था।
  11. 2005 - इंडोनेशिया के सुमात्रा द्वीप में आए शक्तिशाली भूकंप से भारी तबाही हुई थी।
  12. 2006 - अमेरिका ने पाकिस्तान के पेशावर में स्थित अपना वाणिज्य दूतावास बंद किया था।
  13. 2013 - इंटरनेट पर इतिहास का सबसे बड़ा हमला हुआ था।
  14. 2015 - साइना नेहवाल दुनिया की नंबर एक महिला बैडमिंटन खिलाड़ी बनी थीं।
Admin 2

Admin 2

Next Story