×

Aaj Ka Itihas 29 January 2025: आज ही के दिन भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ था

Aaj Ka Itihas 29 January 2025: आज यानि 29 जनवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 29 Jan 2025 6:00 AM IST (Updated on: 29 Jan 2025 6:00 AM IST)
Aaj Ka Itihas 29 January 2025
X

Aaj Ka Itihas 29 January 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 29 January 2025: आज यानि 29 जनवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1528 में मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया था वहीँ साल 1780 में भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे और साल 2006 में इरफान पठान पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के शुरुआती ओवर में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज बने। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 29 January)

  1. 1528 - मुग़ल साम्राज्य वंश के संस्थापक बाबर ने मेवाड़ के राजा राणा साँगा को हराकर चंदेरी के क़िले पर कब्ज़ा किया।
  2. 1676 - 'थियोडोर तृतीय' रूस के ज़ार बने।
  3. 1780 - भारत का पहला समाचारपत्र अंग्रेज़ी में 'हिकीज बंगाल गजट' के नाम से प्रकाशित हुआ। 'हिक्की गजट' या 'बंगाल गजट' या 'कलकत्ता जनरल एडवरटाइजर' का कोलकाता से प्रकाशन हुआ। अंग्रेज़ी भाषा के इस समाचार पत्र के संपादक 'जेम्स ऑगस्टस हिक्की' थे।
  4. 1889 - आस्ट्रिया हंगरी के युवराज 'आर्कड्यूक रूडोल्फ़' ने अपनी प्रेमिका की हत्या के बाद आत्महत्या कर ली।
  5. 1916 - 'प्रथम विश्व युद्ध' में जर्मनी ने फ़्रांस पर पहली बार हमला किया।
  6. 1919 - चेक फ़ौजों ने गैलीसिया में पोलैंड की फ़ौजों को शिकस्त दी।
  7. 1939 - रामकृष्ण मिशन सांस्कृतिक संस्थान की स्थापना हुई।
  8. 1963 - फ़्रांस के वीटो के कारण यूरोपीय साझा बाज़ार में ब्रिटेन को प्रवेश नहीं मिल सका।
  9. 1973 - अमेरिका, सोवियत संघ तथा 17 देश यूरोप में सैन्य बल कटौती में विचार-विमर्श के लिए विएना में बैठक की।
  10. 1976 - सोवियत संघ अंगोला में राजनीतिक समझौते के लिए सहमत हुआ।
  11. 1979 - भारत के सबसे पहले जंबो ट्रेन. दो इंजन वाली. तमिलनाडु एक्सप्रेस को नयी दिल्ली स्टेशन से झंडी दिखाकर चेन्नई के लिए रवाना किया गया।
  12. 1986 - अमेरिकी अंतरिक्ष शटल 'चैलेंजर' दुर्घटनाग्रस्त एवं उसमें सवार सभी 7 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु।
  13. 1989 - सीरिया और ईरान ने लेबनान में संघर्ष रोकने के लिए समझौता किया।
  14. 1990 - पूर्वी जर्मनी के सत्ता से हटाये गए कम्यूनिस्ट नेता 'एरिक होनेकर' को गिरफ़्तार किया गया।
  15. 1992 - भारत आशियान का क्षेत्रीय सहयोगी बना।
  16. 1993 - किक्रेटर विनोद कांबली का टेस्ट में पदार्पण।
  17. 1994 - भारत सरकार ने 'एयर कार्पोरेशन एक्ट' 1953 को रद्द किया।
  18. 1996 - फ़्रांस के राष्ट्रपति जैक्स शिराक ने भविष्य में परमाणु परीक्षण पर रोक लगाने की घोषणा की।
  19. 2003 -इस्रायल के आम चुनावों में प्रधानमंत्री एरियल शेरोन की लिकुड पार्टी विजयी।
  20. 2005 -नक्सलवादियों ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व अध्यक्ष वेंकैया नायडू के हेलिकॉप्टर को गया में उड़ा दिया। वेंकैया नायडू सकुशल बचा गये।
  21. 2006- इरफान पठान पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के शुरुआती ओवर में हैट्रिक बनाने वाले पहले गेंदबाज बने।
  22. 2008 -लोकसभा अध्यक्ष सोमनाथ चटर्जी ने तीन लोकसभा सदस्य रमाकांत यादव, लचन्द्र व अखलास्क की सदस्यता समाप्त कर दी। आस्ट्रिया ने इराक से अपनी फ़ौज वापस लेने की घोषणा की।
  23. 2010 - भारत और रूस की संयुक्त परियोजना के तहत उत्पादन किए जा रहे पाँचवीं पीढ़ी के युद्धक विमान की उड़ान का रूस के सुदूर पूर्वी हिस्से में पहली बार सफलता पूर्वक परीक्षण किया गया।


Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story