×

Aaj Ka Itihas 29 March 2025: आज ही के दिन इंग्लैंड एंड वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया था

Today History 29 March 2025: आज यानि 29 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 29 March 2025 6:00 AM IST (Updated on: 29 March 2025 7:04 AM IST)
Aaj Ka Itihas 29 March 2025
X

Aaj Ka Itihas 29 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 29 March 2025: आज यानि 29 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1943 में स्वतंत्रता सेनानी और नेता लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया था वहीँ साल 1954 में भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया था साथ ही साल 2008 में दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरुआत की थी और साल 2014 में इंग्लैंड एंड वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 29 March)

  1. 1867 - ब्रिटिश संसद ने कनाडा के गठन के लिए उत्तरी अमेरिका अधिनियम पारित किया था।
  2. 1901 -ऑस्ट्रेलिया में पहला संघीय चुनाव हुआ था।
  3. 1932- अमेरिका में जैक बेनी ने पहली बार रेडियो पर अपने कार्यक्रम की शुरुआत की थी।
  4. 1943 - स्वतंत्रता सेनानी और नेता लक्ष्मण नायक को बरहामपुर की जेल में फांसी पर लटका दिया गया था।
  5. 1954 -भारतीय लोक प्रशासन संस्थान का उद्घाटन किया गया था।
  6. 1967 - फ्रांस ने पहली बार अपनी परमाणु पनडुब्बी की शुरुआत की थी।
  7. 1981 - पहला लंदन मैराथन नार्वेजियन इजेज सिमंसेंन द्धारा जीता गया था।
  8. 1982 - तेलुगु देशम पार्टी का एन. टी. रामाराव के द्वारा गठन हुआ था।
  9. 1999 -अमेरिकी शेयर इंडेक्स डाऊ जोंस पहली बार 10,000 अंक के पार गया था।
  10. 2004 -आयरलैंड कार्यस्थलों पर ध्रूम्रपान प्रतिबंधित करने वाला पहला देश बना था।
  11. 2008 - दुनिया के 370 शहरों ने पहली बार ऊर्जा बचत करने के लिए अर्थ आवर मनाने की शुरुआत की थी।
  12. 2014 -इंग्लैंड एंड वेल्स में पहला समलैंगिक विवाह आयोजित किया गया था।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story