×

Aaj Ka Itihas 30 March 2025 आज ही के दिन महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के विरोध की घोषणा की थी

Today History 30 March 2025: आज यानि 30 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 30 March 2025 6:20 AM IST (Updated on: 30 March 2025 7:26 AM IST)
Aaj Ka Itihas 30 March 2025
X

Aaj Ka Itihas 30 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 30 March 2025: आज यानि 30 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1842 में बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ था वहीँ साल 1919 में महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के विरोध की घोषणा की थी साथ ही साल 1949 में राजस्थान राज्य की स्थापना हुई थी और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया था और साल 1982 में नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 30 March)

  1. 1842 - बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार इस्तेमाल हुआ था।
  2. 1856- क्रिमिया नामक लड़ाई पेरिस समझौते के साथ खत्म हुई थी।
  3. 1858 - हैमेन एल. लिपमेन ने इरेजर के साथ जुड़ी पेंसिल का पहला पेटेंट रजिस्टर किया था।
  4. 1867- अमेरिका ने रूस से अलास्का को खरीदा था।
  5. 1919 -महात्मा गांधी ने राॅलेट एक्ट के विरोध की घोषणा की थी।
  6. 1919 - जर्मनी के डुसेलडॉफ शहर पर बेल्जियम की सेना ने अपना कब्जा किया था।
  7. 1945- सोवियत संघ ने आस्ट्रिया पर आक्रमण किया था।
  8. 1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना हुई थी और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया था।
  9. 1950 - मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का अविष्कार किया था।
  10. 1963 - फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था।
  11. 1982- नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की थी।
  12. 1992 - सत्यजित रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  13. 2017 -दिल्ली के मशहूर और पुराने सिनेमाघरों में से एक 1932 से चल रहे रीगल सिनेमा हॉल को बंद कर दिया गया था।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story