×

Aaj Ka Itihas 6 February 2025: आज का ही दिन दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेटों में से एक, स्पेसएक्स का फाल्कन हेवी, लॉन्च किया गया

Aaj Ka Itihas 6 February 2025: आज यानि 6 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 6 Feb 2025 6:15 AM IST (Updated on: 6 Feb 2025 6:15 AM IST)
Aaj Ka Itihas 6 February 2025
X

Aaj Ka Itihas 6 February 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 6 February 2025: आज यानि 6 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1819 में सिंगापुर संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिससे आधुनिक सिंगापुर का जन्म हुआ वहीँ साल 1899 में संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट द्वारा पेरिस की संधि के अनुसमर्थन के बाद स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया और साल 1918 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1918 पारित किया गया, जिसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु की तथा कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने वाली 8.4 मिलियन महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 6 February)

  1. 1819 - सिंगापुर संधि पर हस्ताक्षर हुए, जिससे आधुनिक सिंगापुर का जन्म हुआ।
  2. 1840 - माओरी लोगों ने वेटांगी की संधि पर हस्ताक्षर किये, जिसके तहत न्यूज़ीलैंड एक ब्रिटिश उपनिवेश बन गया।
  3. 1899 - संयुक्त राज्य अमेरिका की सीनेट द्वारा पेरिस की संधि के अनुसमर्थन के बाद स्पेनिश-अमेरिकी युद्ध आधिकारिक रूप से समाप्त हो गया।
  4. 1918- जनप्रतिनिधित्व अधिनियम 1918 पारित किया गया, जिसके तहत 30 वर्ष से अधिक आयु की तथा कुछ आवश्यकताओं को पूरा करने वाली 8.4 मिलियन महिलाओं को मतदान का अधिकार दिया गया।
  5. 1952 - ब्रिटेन में सबसे लम्बे समय तक शासन करने वाली सम्राज्ञी एलिजाबेथ द्वितीय अपने पिता किंग जॉर्ज VI की मृत्यु के बाद गद्दी पर बैठीं।
  6. 2000 -द्वितीय चेचन युद्ध के दौरान रूस ने चेचन्या की राजधानी ग्रोज़्नी पर कब्ज़ा कर लिया।
  7. 2018- दुनिया के सबसे शक्तिशाली रॉकेटों में से एक, स्पेसएक्स का फाल्कन हेवी, लॉन्च किया गया।
  8. 2020- अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच ने अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर 328 दिन बिताने के बाद एक महिला अंतरिक्ष यात्री द्वारा सबसे लंबी निरंतर अंतरिक्ष उड़ान पूरी की।


Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story