TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 6 March 2025: आज ही के दिन भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया था
Aaj Ka Itihas 6 March 2025: आज यानि 6 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 6 March 2025
Aaj Ka Itihas 6 March 2025: आज यानि 6 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1775 में रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर हुआ था वहीँ साल 1915 में आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे और साल 1991 में प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 5 March)
- 1508- हुमायूं का काबुल में जन्म।
- 1775- रघुनाथ राव और अंग्रेजों के बीच सूरत की संधि पर हस्ताक्षर।
- 1886 - नर्सों की पहली पत्रिका नाइटिन्गेल प्रकाशित हुई थी।
- 1902- स्पेन में मशहूर फुटबॉल क्लब 'मैड्रिड क्लब' की स्थापना हुई।
- 1902- मशहूर फुटबॉल क्लब स्पेन के ‘मैड्रिड क्लब’ की स्थापना हुई थी।
- 1915 -आज ही के दिन राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और रविन्द्रनाथ टैगोर पहली बार शांतिनिकेतन में मिले थे।
- 1924 - 6 मार्च के दिन ही इस्मेत इनोनु ने तुर्की में एक नई सरकार बनाई थी।
- 1944 - द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अमेरिका ने मित्र देशों के साथ मिलकर बर्लिन पर भारी बमबारी की थी।
- 1947 - भारत से ब्रिटिश सैनिकों को हटाए जाने का विरोध में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री विंस्टन चर्चिल ने की घोषणा की थी।
- 1947 - बॉम्बे से इकनोमिक टाइम्स का संपादन शुरू हुआ था।
- 1957 - घाना प्रधानमंत्री क्वामे न्क्रूमाह के नेतृत्व में एक स्वतंत्र राष्ट्र बना।
- 1961 -भारत का पहला वित्तीय डेली समाचार पत्र ‘द इकोनोमिक टाइम्स’ टाइम्स आफ इंडिया समूह द्वारा बॉम्बे में लॉन्च हुआ था।
- 1967 - जोसेफ स्तालिन की बेटी स्वेतलाना भारत स्थित रूसी दूतावास से होते हुए अमेरिका पहुंची थीं।
- 1983 - यूनाइट स्टेट में पहले फुटबॉल लीग की स्थापना हुई थी।
- 1990 - आज ही के दिन भारत ने इंदिरा गांधी गोल्ड कप हॉकी टूर्नामेंट का खिताब जीता था।
- 1991 - प्रधानमंत्री चंद्रशेखर ने इस्तीफा दिया।
- 1995 - महान पत्रकार अरुण तम्हांकार का निधन हुआ था।
- 1998 - हिमाचल प्रदेश में वीरभद्र सिंह ने कांग्रेस की सरकार बनाई थी।
- 2004- उत्तर कोरिया ने यूरेनियम आधारित कार्यक्रम संचालित किये जाने से इनकार किया.
- 2009-भारतीय वायुसेना को तीन दशक तक अपनी सेवाएं देने के बाद लड़ाकू विमान मिग-23 ने अंतिम उड़ान भरी।
Next Story