×

Aaj Ka Itihas 8 March 2025: आज ही के दिन अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था

Aaj Ka Itihas 8 March 2025: आज यानि 8 मार्च को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 8 March 2025 6:10 AM IST (Updated on: 8 March 2025 6:10 AM IST)
Aaj Ka Itihas 8 March 2025
X

Aaj Ka Itihas 8 March 2025 (Image Credit-Social Media)

Aaj Ka Itihas 8 March 2025: आज यानि 8 मार्च को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1909 में अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था वहीँ साल 1910 में आज ही के दिन कोपनहेगेन (डेनमार्क) में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा था साथ ही साल 1942 में द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया था और साल 2008 में फिल्म फेयर ऑफ फुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फेस्टिवल फाॅर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।

आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 8 March)

  1. 1907 - आज ही के दिन ब्रिटिश हाउस ऑफ कॉमन्स ने महिलाओं के मताधिकार से संबंधित विधेयक को ठुकरा दिया था।
  2. 1909 - अमेरिकी सोशलिस्ट पार्टी ने पहली बार राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया था।
  3. 1910 - आज ही के दिन कोपनहेगेन (डेनमार्क) में हुए महिलाओं के अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस तय करने का प्रस्ताव रखा था।
  4. 1911 - यूरोप में पहली बार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया था।
  5. 1930 - आज ही के दिन महात्मा गांधी ने सविनय अवज्ञा आंदोलन शुरू किया था।
  6. 1942 - द्वितीय विश्व शुद्ध के दौरान जापानी सेना ने वर्मा के रंगून पर कब्जा किया था।
  7. 1948 - आज ही के दिन एअर इंडिया इंटरनेशनल की स्थापना हुई थी।
  8. 2004 - इराक के गवर्निंग काउंसिल द्वारा एक नए संविधान पर साइन किए गए थे।
  9. 2006 -रूस ने ईरान मामले पर अपना प्रस्ताव वापस लिया था।
  10. 2008 - फिल्म फेयर ऑफ फुटपाथ ने काहिरा इंटरनेशनल फेस्टिवल फाॅर चिल्ड्रेन में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।
  11. 2009 - भारत के गोल्फ खिलाड़ी ज्योति रंधावा ने थाइलैंड ओपन खिताब जीता था।
Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story