TRENDING TAGS :
Aaj Ka Itihas 9 February 2025: आज ही के दिन सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया था
Aaj Ka Itihas 9 February 2025: आज यानि 9 फरवरी को साल दर साल कौन-कौन सी ऐतिहासिक घटनायें घटीं और आज के दिन का क्या ऐतिहासिक महत्त्व है आइये विस्तार से जानते हैं।
Aaj Ka Itihas 9 February 2025 (Image Credit-Social Media)
Aaj Ka Itihas 9 February 2025: आज यानि 9 फरवरी को देश और दुनिया में कई तरह की घटनाएं घटीं जिनका ऐतिहासिक महत्त्व है आज के दिन का हम आपको साल दर साल हुईं इन्हीं महत्वपूर्ण घटनाओं के बारे में हम बताने जा रहे हैं। आज के ही दिन साल 1931 में भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था वहीँ साल 1951 में स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया था और साल 1999 में भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी। ऐसी ऐतिहासिक घटनाओं के लिए आइये जानते हैं क्या है आज का इतिहास।
आज की ऐतिहासिक व महत्वपूर्ण घटनाएं (Importance and History of 9 February)
- 1788 -ऑस्ट्रिया ने रूस के विरुद्ध युद्ध की घोषणा की थी।
- 1801 - ऑस्ट्रिया और फ्रांस ने लुनेविल्लै शांति समझौते पर साइन किए थे।
- 1931 - भारत में पहली बार किसी व्यक्ति के सम्मान में चित्र समेत डाक टिकट जारी किया गया था।
- 1941- लीबिया के तटीय शहर अल अघीला पर ब्रिटिश सेना ने कब्जा किया था।
- 1951 - स्वतंत्र भारत में पहली जनगणना करने के लिये सूची बनाने का कार्य शुरू किया गया था।
- 1971 - अपोलो 14 मिशन चांद से पृथ्वी पर लौटा था।
- 1973- बीजू पटनायक उड़ीसा की राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता चुने गए थे।
- 1975 - रूसी अंतरिक्ष यान सोयुज 17 अंतरिक्ष से 29 दिन बाद धरती पर लौटा था।
- 1991 - लिथुआनिया में मतदाताओं ने स्वतंत्रता प्राप्ति के लिए मतदान किया था।
- 1999 - भारतीय निर्देशक शेखर कपूर की फिल्म ‘एलिजाबेथ’ ऑस्कर के लिए नॉमिनेट की गई थी।
- 2009 - सुप्रीम कोर्ट ने ताज और उसके आसपास के अवैध निर्माण पर यूपी सरकार को नोटिस दिया था।
- 2010 - भारत सरकार ने बीटी बैंगन की व्यावसायिक खेती पर अनिश्चित काल के लिए रोक लगाई थी।
Next Story