Aam Papad Recipe: घर में आम पापड़ बनाने का ये है आसान तरीका, बचपन की याद हो जाएगी ताजा

How To Make Mango Papad At Home: आम पापड़ खाने में बेहद टेस्टी और बनाने में बेहद आसान होता है। आज हम आपके साथ इसकी रेसिपी शेयर करने जा रहे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 July 2024 7:11 AM GMT
Aam Papad Recipe: घर में आम पापड़ बनाने का ये है आसान तरीका, बचपन की याद हो जाएगी ताजा
X

Aam Papad (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Aam Papad Recipe In Hindi: मैंगो सीजन में अक्सर लोग तरह-तरह की रेसिपी (Mango Recipes) बनाते रहते हैं। कभी मैंगो शेक, कभी मिठाई, चटनी, आईसक्रीम या आम से बनी अन्य चीजों को चाव से बनाया और खाया जाता है। लेकिन आज हम आपके साथ आम की एक अलग और टेस्टी रेसिपी (Aam Ki Recipes) शेयर करने जा रहे हैं। इस डिश का नाम है आम पापड़ (Aam Papad)। क्यों नाम सुनते ही आ गया ना मुंह में पानी। आम पापड़ (Aam Ka Papad) से कई लोगों की बचपन की यादें जुड़ी हुई होती हैं। आप इसे घर में भी आसान रेसिपी (Mango Papad Easy Recipe) को फॉलो करके बना सकते हैं। आइए जानते हैं आम पापड़ बनाने का तरीका (Aam Papad Banane Ka Tarika)। इस रेसिपी को शेफ नेहा शाह ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया है।

आम के पापड़ की रेसिपी (Mango Papad Recipe)

सामग्री- सबसे पहले इसे बनाने के लिए जरूरी सामग्रियों को इकट्ठा कर लें। इस टेस्टी रेसिपी को बनाने के लिए आपको चाहिए- एक बड़ा पका हुआ आम, एक छोटा कच्चा आम, एक छोटा सेब और पिंक सॉल्ट।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बनाने की विधि

1- सबसे पहले कच्चे आम को प्रेशर कूक कर लीजिए। इससे वह सॉफ्ट हो जाएगा।

2- इसके साथ ही सेब को भी प्रेशर कूक कर लीजिए।

3- फिर पक्के हुए आम को काटकर एक मिक्सी में डालें। इसमें दो टेबलस्पून प्रेशर कूक किए हुए कच्चे आम का पल्प, मिठास के लिए सेब और एक चम्मच गुड़ डाल लें। साथ ही एक टीस्पून पिंक सॉल्ट भी एड करें।

4- अब इन सभी चीजों को एक साथ ब्लेंड करके एक स्मूद पेस्ट तैयार कर लें।

5- इस पेस्ट को सिलिकॉन मैट या स्टील की किसी ट्रे पर डालें और अच्छे से फैला दें। लेकिन ध्यान रहे कि बहुत ज्यादा पतली लेयर न करें।

6- इसे दो दिन के लिए धूप या अवन में सुखा सकते हैं।

7- सुखने के बाद इसे अपने मनचाहे शेप में काटें। बस आपका आम पापड़ बनकर तैयार है। इसे एयरटाइट कंटेनर में स्टोर करें और इन्जॉय करें।

नोट- पापड़ का सूखना उसके थीकनेस पर डिपेंड करता है। अगर आप इसे अवन में बना रहे हैं तो सबसे कम टेम्प्रेचर पर 3 से 4 घंटे या जब तक सूख नहीं जाता अवन में रखें।

Shreya

Shreya

Next Story