Ashok Mittal Kon Hai: बड़े बिजनेसमैन हैं अशोक कुमार मित्तल, इनके घर में रहेंगे केजरीवाल

AAP MP Ashok Mittal: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल आप सांसद अशोक कुमार मित्तल के घर रहेंगे। आइए जानते हैं कौन हैं मित्तल, जो बनेंगे केजरीवाल का सहारा।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 3 Oct 2024 6:53 AM GMT
Ashok Mittal Kon Hai: बड़े बिजनेसमैन हैं अशोक कुमार मित्तल, इनके घर में रहेंगे केजरीवाल
X

Ashok Mittal (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Ashok Mittal Kon Hai: आखिरकार आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को रहने के लिए नया ठिकाना मिल गया है। वह 4 अक्टूबर को मुख्यमंत्री आवास खाली करने वाले हैं। जिसके बाद वह AAP के सांसद अशोक मित्तल (MP Ashok Mittal) के घर में शिफ्ट होंगे। उनका घर नई दिल्ली विधानसभा में है। चलिए जानते हैं कौन हैं अशोक मित्तल जिसके घर में केजरीवाल अपने परिवार के साथ पनाह लेंगे।

कौन हैं अशोक मित्तल (Ashok Kumar Mittal Ke Bare Mein Jankari)

60 वर्षीय अशोक कुमार मित्तल (Ashok Kumar Mittal) भारत के उच्च सदन राज्यसभा में संसद सदस्य हैं। राजनीति में एक्टिव होने के साथ ही वह एक सफल बिजनेसमैन हैं। वह आज के समय में भारत की सबसे बड़ी प्राइवेट यूनिवर्सिटी की लिस्ट में शामिल लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (Lovely Professional University) के संस्थापक और चांसलर हैं। इस यूनिवर्सिटी में पढ़ने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। जानकारी के मुताबिक, इसमें 50 देशों के करीब 35,000 बच्चे पढ़ रहे हैं। केवल इतना ही नहीं वह ऑटोमोबाइल, होटल चेन और रियल स्टेट में भी जाना माना नाम बन चुके हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अशोक कुमार का जन्म 10 सितंबर 1964 को पंजाब में हुआ था। उनकी माता का नाम शांति देवी मित्तल और पिता का नाम बलदेव राज मित्तल था। उनके पिता बलदेव मशहूर स्वीट हाउस के मालिक थे, जिसका नाम लवली स्वीट्स (Lovely Sweets) है। बलदेव ने अपने एक दोस्त से 500 रुपये का कर्ज लेकर जालंधर में मिठाई की दुकान खोली थी। उस समय वह मोतीचूर के लड्डू बनाया करते थे। लवली स्वीट्स की मिठाई धीरे-धीरे हिट होने लगी और उनके स्टोर बढ़ते गए। आज के समय में उनके जालंधर और उसके आसपास दस से ज्यादा स्वीट स्टोर हैं। साथ ही मित्तल परिवार ने बेकरी का काम भी शुरू किया है।

कितने पढ़े-लिखे हैं अशोक मित्तल (Ashok Kumar Mittal Education In Hindi)

बात करें अशोक मित्तल के एजुकेशन (Ashok Mittal Education) की तो उन्होंने गुरु नानक देव विश्वविद्यालय से लॉ की पढ़ाई की है। लॉ में ग्रेजुएशन करने के बाद अशोक मित्तल ने अपनी फैमिली बिजनेस को जॉइन कर लिया और पिता से बिजनेस के गुर सीखे। इसके अलावा उन्हें 2022 में अटल बिहारी बाजपेयी विश्वविद्यालय के तीसरे दीक्षांत समारोह में डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिली थी।

कितनी है नेटवर्थ (Ashok Kumar Mittal Net Worth)

बात करें बिजनेसमैन और राजनेता अशोक कुमार मित्तल के नेटवर्थ की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह 17.4 मिलियन डॉलर्स के मालिक हैं।

Shreya

Shreya

Next Story