Raghav Chadha Delhi House: इस महलनुमा घर में रहते हैं राघव चड्ढा, देखें इनसाइड तस्वीरें

Raghav Chadha Luxury House: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा का दिल्ली में आलीशान घर है। जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 2 Oct 2024 3:49 AM GMT
Raghav Chadha Delhi House: इस महलनुमा घर में रहते हैं राघव चड्ढा, देखें इनसाइड तस्वीरें
X

Raghav Chadha House (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Raghav Chadha House: बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने बीते साल 24 सितंबर 2023 को आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा (Raghav Chadha) से शादी रचाई थी। दोनों बॉलीवुड के चहेते कपल में शुमार हैं। परिणीति का ससुराल (Parineeti Chopra Ka Sasural) दिल्ली में हैं। एक्ट्रेस की तरह उनके पति राघव भी एक आलीशान घर में रहते हैं। चलिए तस्वीरों के जरिए देखते हैं अंदर से कैसा दिखता है राघव चड्ढा का घर।

कहां रहते हैं राघव चड्ढा

सबसे पहले बता दें कि आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता राघव चड्ढा का घर नई दिल्ली के न्यू राजिंदर नगर में स्थित (Raghav Chadha House Address) है। यहां उनका एक आलीशान घर है, जहां वह अपने परिवार के साथ रहते हैं। परिणीति चोपड़ा भी अक्सर अपने ससुराल आना जाना करती रहती हैं।

देखें राघव चड्ढा का खूबसूरत घर (Raghav Chadha Delhi Luxury House Photos)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप सांसद राघव चड्ढा का घर आलीशन होने के साथ ही बेहद खूबसूरत है। उनके घर की बाहर से लेकर अंदर तक की दीवारें व्हाइट कलर में रंगी गई हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत और रिच लगता है।

राघव के घर में बड़ा सा ड्राइंग रूम, आलीशान बेडरूम, बालकनी, लाइब्रेरी कम स्टडी रूम है। घर का इंटीरियर बेहद शानदार है। घर में फर्नीचर का कलर भी लाइट रखा गया है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

इसके अलावा घर के बाहर एक बड़ा सा गार्डन एरिया भी है, जिसमें ढेर सारे पेड़ पौधे लगे हैं।

सांसद ने घर को सजाने के लिए खूबसूरत पेंटिंग्स और महंगे झूमर का भी सहारा लिया है, जो घर में एक नई जान डालते हैं।

राघव के घर को भव्य बनाने में खिड़की-दरवाजों का भी हाथ है। दरअसल, उनके आशियाने में बड़ी-बड़ी विंडो और गेट लगे हुए हैं, जो घर को बेहद आलीशान दिखाते हैं।

बात करें राघव चड्डा के इस घर की कीमत की तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनके खूबसूरत आशियाने की कीमत 37 लाख रुपये है।

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी के बाद गृह प्रवेश का एक वीडियो साझा किया गया था, जिसमें राघव के घर की झलक देखने को मिली थी। परिणीति के स्वागत के लिए घर को दुल्हन की तरह सजाया गया था।

परिणीति चोपड़ा के ससुराल में है कौन-कौन

राघव चड्ढा पंजाबी परिवार से ताल्लुक रखते हैं। सांसद के परिवार में उनकी माता-पिता और एक बड़ी बहन हैं। उनके पिता सुनील चड्ढा दिल्ली के बिजनेसमैन हैं। वहीं, उनकी मां का नाम अल्का चड्ढा, जो कि एक हाउसवाइफ हैं। बड़ी बहन राखी चड्ढा पेशे से एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। बता दें राघव ने भी सीए की पढ़ाई की है।

Shreya

Shreya

Next Story