×

Festivals in Year Ender 2022: कोरोना के साये से बाहर आकर इस साल खूब मने त्यौहार

Festivals in Year Ender 2022: कहीं दस दिन तक हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव भी मना तो वहीं नवरात्र के नौ दिन तक भक्त मां दुर्गा की आराधना में तत्परता से डूबे रहे।

Preeti Mishra
Written By Preeti Mishra
Published on: 15 Dec 2022 1:16 AM GMT
Year ender 2022
X

Year ender 2022 (Image credit: social media)

Festivals in Year Ender 2022: साल 2022 के ख़त्म होने की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है। सम्पूर्ण विश्व के लोग साल 2022 को अलविदा कहकर 2023 के स्वागत की तैयारी में जुट गए है। हालाँकि कोविड के कारण तीन साल बाद साल 2022 में हर तीज त्योहारों की काफी धूम रही। लोगों ने परिवार और मित्रों के साथ मिलकर हर पर्व का खूब आनंद उठाया।

अगर कहा जाए कि कोरोना का भयंकर दंश से निकलकर ख़ास का 2022 में लोगों ने हर त्योहार और उत्सव धूमधाम से मनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। तो बिलकुल गलत नहीं होगा। कहीं दस दिन तक हर्षोल्लास के साथ गणेश उत्सव भी मना तो वहीं नवरात्र के नौ दिन तक भक्त मां दुर्गा की आराधना में तत्परता से डूबे रहे। होली , दिवाली ,करवाचौथ , तीज ,रक्षाबंधन , ईद , गुरुपूर्णिमा जैसे अनगिनत त्योहारों में लोगों ने जमकर खुशियां बांटी और बटोरी।

यह साल 2022 लोगों के बीच अपनी अच्छी और खूबसूरत यादें छोड़ कर जा रहा है जहां लोगों ने ना सिर्फ खुली हवा में सांस ली बल्कि अपनी अपनी छोटी -बड़ी खुशियों को अपने परिवार , मित्रों और रिश्तेदारों के साथ बाँट पाएं।

तो आइये जानते हैं साल 2022 की नवरात्रि और गणेश चतुर्थी से जुड़ी कुछ ख़ास जानकारियां


प्रत्येक साल चार नवरात्रि मनाई जाती है

अधिकांशतः लोग चैत्र और शारदीय में आने वाली नवरात्रि के बारे जानते हैं। लेकिन इनके अलावा दो और नवरात्र मनाने को कम ही लोग जानते हैं जिसमें गुप्त नवरात्र आते हैं। बता दें कि गुप्त नवरात्र हर साल अश्विन और चैत्र के माह में मनाई जाती है। मान्यता है कि इन दोनों नवरात्र पर गुप्त सिद्धियां हासिल करने के इच्छुक लोग पूजा -पाठ करते हैं। जबकि चैत्र और शारदीय नवरात्र मां दुर्गा के समस्त स्वरूप के साथ ही कुल देवी या देवता के पूजन के लिए बेहद शुभ होता है।

2022 में कब थी गुप्त नवरात्र?

माघ में आने वाली गुप्त नवरात्रि- 2 फरवरी 2022 से शुरू - 11 फरवरी 2022 पर खत्म

आषाढ़ में आने वाली गुप्त नवरात्रि- 30 जून 2022 से शुरू- 8 जुलाई 2022 पर खत्म

गुप्त नवरात्रि का महत्व और महाविद्या

गुप्त नवरात्रि में नौ देवियों की पूजा -अर्चना की जाती है। जिसमें मां काली, मां तारा, मां त्रिपुरा सुंदरी, मां भुवनेश्वरी, मां छिन्नमस्ता, मां त्रिपुर भैरवी, मां धूमावती, मां बगलामुखी, मां मातंगी और मां कमला शामिल है। मान्यता है कि जो भी व्यक्ति इस नवरात्रि में इन दस शक्तियों को साध लेता है उसे दुर्लभ शक्तियों की प्राप्ति हो जाती है।

2022 में सामान्य नवरात्रि कब थी ?

चैत्र में आने वाली नवरात्रि- 2 अप्रैल 2022 से शुरू- 11 अप्रैल 2022 पर खत्म

अश्विन में आने वाली नवरात्रि- 26 सितंबर 2022 से शुरू- 5 अक्टूबर 2022 पर खत्म

नवरात्रि का विशेष है महत्व

हिन्दू धर्म में चैत्र और शारदीय नवरात्र दोनों पर ही मां दुर्गा के नौ रूपों की आराधना की जाती है। जिसमें शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी, मां चंद्रघंटा पूजा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी, सिद्धिदात्री के रूप शामिल है। इन दिनों माता के भक्त पूरे नौ दिन नियमानुसार इन देवियों का पूजा -आराधना करते हुए जीवन में सुख -समृद्धि और शांति की कामना भी करते हैं।


गणेश चतुर्थी 2022

साल 2022 में गणेश चतुर्थी 31 अगस्त से शुरू होकर और 09 सितंबर तक जारी रही। इन ख़ास दस दिनों में भक्त गजानन की सूंदर झांकियों को सजाकर उनकी विधि पूर्वक पूजन करते हैं। मान्यता है कि इन दिनों में जो भी भक्त पूरे मन और आस्था से भगवान् श्री गणेश का पूजन करते हैं प्रभु उनके जीवन के सारे विघ्न हर लेते हैं। तभी तो उन्हें विघ्नहर्ता भी कहते हैं।

Preeti Mishra

Preeti Mishra

Content Writer (Health and Tourism)

प्रीति मिश्रा, मीडिया इंडस्ट्री में 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में भी काम करने का तजुर्बा है। हेल्थ, लाइफस्टाइल, और टूरिज्म के साथ-साथ बिज़नेस पर भी कई वर्षों तक लिखा है। मेरा सफ़र दूरदर्शन से शुरू होकर DLA और हिंदुस्तान होते हुए न्यूजट्रैक तक पंहुचा है। मैं न्यूज़ट्रैक में ट्रेवल और टूरिज्म सेक्शन के साथ हेल्थ सेक्शन को लीड कर रही हैं।

Next Story