Akhilesh Yadav Brother Car: लग्जरी कारों की सवारी करते हैं अखिलेश के छोटे भाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे दंग

Prateek Yadav Luxury Car Collection: प्रतीक यादव समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश के छोटे भाई हैं। प्रतीक अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 7 Oct 2024 3:42 AM GMT
Akhilesh Yadav Brother Car: लग्जरी कारों की सवारी करते हैं अखिलेश के छोटे भाई, कलेक्शन जान रह जाएंगे दंग
X

Akhilesh Yadav Brother Car (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Brother Car Collection: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के साथ ही उनका पूरा परिवार भी खूब चर्चा में बना रहता है। कभी उनकी पत्नी तो कभी उनकी भाभी खबरों की हेडलाइन में छाई रहती हैं, खासकर अपने राजनीतिक मुद्दों को लेकर। लेकिन उनके परिवार का एक ऐसा भी सदस्य है, जो अपनी आलीशान जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरता है। जिसके पास आलीशान बंगला ही नहीं लग्जरी कारों की भी भरमार है। वो और कोई नहीं बल्कि सपा मुखिया के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) हैं। आइए जानते हैं उनके कार कलेक्शन के बारे में।

मुलायम के सगे बेटे नहीं हैं प्रतीक

प्रतीक यादव (Prateek Yadav), अखिलेश के सौतेले भाई हैं। वह सपा संरक्षक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhana Gupta) के बेटे हैं। बता दें मुलायम प्रतीक के सगे पिता नहीं हैं। बल्कि साधना गुप्ता और उनके पहले पति चंद्रप्रकाश गुप्ता की संतान हैं। लेकिन साधना से शादी के बाद मुलायम ने प्रतीक को बेटे के तौर पर अपनाया और उन्हें अपना नाम दिया।

प्रतीक यादव कार कलेक्शन (Prateek Yadav Car Collection)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

पॉलिटिक्स से दूर रहने वाले प्रतीक अक्सर अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल और फिटनेस को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। वह करोड़ों की लग्जरी गाड़ी (Prateek Yadav Cars) की सवारी करते हैं। उनके पास ब्लू कलर की आलीशान लैम्बॉर्गिनी कार है। इस कार की कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से ज्यादा है। प्रतीक के पास लैम्बॉर्गिनी के अलावा और भी कई महंगी और दमदार गाड़ियां हैं। हालांकि सबसे ज्यादा चर्चा उनकी लैम्बॉर्गिनी की ही होती है।

क्या करते हैं प्रतीक यादव (Prateek Yadav Kya Karte Hai)

बता दें राजनीतिक परिवार से ताल्लुक रखने वाले प्रतीक यादव खुद पॉलिटिक्स से दूर रहना पसंद करते हैं। वह राजनीति में ना आकर खुद का बिजनेस करते हैं। वह रियल एस्टेट का काम करने के लिए जाने जाते हैं। इसके अलावा राजधानी लखनऊ में उनका जिम भी चलता है। इन दोनों ही कामों से उनकी तगड़ी कमाई होती है। अखिलेश के छोटे भाई फिटनेस फ्रीक हैं और बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं। उनकी सोशल मीडिया पर अक्सर जिम से तस्वीरें वायरल होती रहती हैं।

Shreya

Shreya

Next Story