TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Akhilesh Yadav Horse: अखिलेश यादव के पास है इस नस्ल का घोड़ा, इन खासियतों से भरपूर

Akhilesh Yadav Horse Breed: सपा अध्यक्ष ने हाल ही में एक घोड़े के साथ तस्वीर शेयर की थी। इस छोटे कद के घोड़े ने सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी। आइए जानते हैं इसके बारे में।

Network
Newstrack Network
Published on: 29 Sep 2024 7:46 AM GMT
Akhilesh Yadav Horse: अखिलेश यादव के पास है इस नस्ल का घोड़ा, इन खासियतों से भरपूर
X

Akhilesh Yadav Horse (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Cute Horse: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (Uttar Pradesh Former CM) और समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) इन दिनों अपने क्यूट से घोड़े (Akhilesh Yadav Horse) को लेकर काफी ज्यादा चर्चा में हैं। हाल ही में उन्होंने अपने सोशल मीडिया (Social Media) हैंडल्स से एक घोड़े के साथ फोटो शेयर की थी, जो कि कद में छोटा था। सपा मुखिया के साथ नजर आया ये घोड़ा काफी ज्यादा प्यारा लग रहा है। फोटो वायरल होने के बाद से ही लोग इस घोड़े के बारे में जानने के इच्छुक हैं। आइए जानें किस ब्रीड का है अखिलेश यादव का ये घोड़ा (Akhilesh Yadav Ka Ghoda)।

किस नस्ल का है अखिलेश यादव का घोड़ा (Akhilesh Yadav Horse Breed)

सपा अध्यक्ष ने सोशल मीडिया (Social Media) पर छोटे कद के घोड़े के साथ फोटो साझा करते हुए लिखा था कि यूं तो कद में छोटा थोड़ा है, पर 'लंबी रेस का घोड़ा' है! अखिलेश के इस पहेली भरे कैप्शन के बाद राजनीति में खूब अटकलें लगने लगीं कि आखिर वह किसकी तरफ इशारा कर रहे हैं। वहीं, ऐसे भी कुछ लोग थे, जिन्हें इस घोड़े के नस्ल को जानने में रूचि थी।

इस बीच एक व्यक्ति ने इसे लिपीजेन नस्ल का घोड़ा बताया। हालांकि ये लिपीजेन ब्रीड का हॉर्स नहीं है। क्योंकि इस नस्ल के घोड़े की हाइट करीब 5.16 फीट तक होती है। वहीं, अखिलेश के साथ दिख रहा घोड़ा करीब दो से ढाई फिट का हो सकता है। ये घोड़ा मिनिएचर हॉर्स (Miniature Horses) या मिनी पोनी (Mini Pony) नस्ल का हो सकता है। क्योंकि इन घोड़ों का हुलिया और हाइट फोटो में दिख रहे हॉर्स जितनी ही होती है। ये 35 साल की उम्र तक जीते हैं। जानकारी के मुताबिक, ये काफी महंगे बिकते हैं। यूरोप में ये घोड़े अंधों या दूसरे दिव्‍यांगों के साथी बनकर उन्‍हें राह दिखाने का काम करते हैं।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बेटी और पत्नी को है घुड़सवारी का शौक

बता दें अखिलेश यादव की बड़ी बेटे अदिति यादव (Akhilesh Yadav Daughter Aditi Yadav) को घुड़सवारी (Horse Riding) करने का काफी शौक है। यही नहीं, उनकी पत्नी डिंपल यादव (Dimple Yadav) भी घुड़सवारी की शौकीन हैं। डिंपल मौजूदा समय में मैनपुरी से सपा सांसद हैं।

Shreya

Shreya

Next Story