Akhilesh Yadav Fashion: सिंपल कुर्ता-पजामा पर न जाइए, ब्रांडेड होते हैं अखिलेश यादव के कपड़े

Akhilesh Yadav Ka Kurta Pajama: इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अखिलेश यादव किस तरह के कपड़े (Akhilesh Yadav Ke Kapde) पहनना पसंद करते हैं और उनके कपड़े कितने महंगे होते हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Oct 2024 5:17 AM GMT
Akhilesh Yadav Fashion: सिंपल कुर्ता-पजामा पर न जाइए, ब्रांडेड होते हैं अखिलेश यादव के कपड़े
X

Akhilesh Yadav (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Fashion: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) न केवल उत्तर प्रदेश बल्कि देश के बड़े नेताओं में गिने जाते हैं। यूपी की सियासत संभाल चुके अखिलेश किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। भले ही वो वजह उनका बयान हो या फिर लाइफस्टाइल (Akhilesh Yadav Lifestyle)। लेकिन आज हम बात करेंगे उनके फैशन की। जी हां, इस आर्टिकल में हम आपको बताने जा रहे हैं कि अखिलेश यादव किस तरह के कपड़े (Akhilesh Yadav Ke Kapde) पहनना पसंद करते हैं और उनके कपड़े कितने महंगे होते हैं।

सिंपल कपड़ों के शौकीन हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Kurta Pajama)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी से सांसद डिंपल यादव (Akhilesh Yadav Wife Dimple Yadav) अक्सर अपनी खूबसूरती और साड़ियों को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं। डिंपल वैसे तो ज्यादातर समय सिंपल साड़ी में नजर आती हैं, लेकिन शादी-पार्टी जैसे मौकों पर वह डिजाइनर साड़ी पहनती हैं। लेकिन अखिलेश यादव को आप हमेशा व्हाइट कुर्ता-पजामा और ब्लैक कोटी में ही देखेंगे। चाहे जितना भी बड़ा फंक्शन क्यों न हो, वो अपने कुर्ता, पजामा में ही दिखते हैं।

अंबानी की शादी में भी पहना था कुर्ता पजामा

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी में जहां तमाम सेलेब्रिटी अपने फैशन का जलवा बिखेर रहे थे। वहीं अखिलेश ने इस शादी में सिंपल कुर्ते पजामा में शिरकत की थी। उनका ये लुक काफी वायरल हुआ था।

शेरवानी में ये लुक हुआ था वायरल (Akhilesh Yadav Viral Look)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बीते साल अखिलेश यादव बजट सत्र में भाग लेने के लिए ब्लैक कलर की 'शेरवानी' में उत्तर प्रदेश विधानसभा पहुंचे थे। अब आप सोच सकते हैं कि अखिलेश की ये तस्वीरें कितनी तेजी से वायरल हुई होंगी। क्योंकि जो सपा मुखिया हमेशा काली सदरी के साथ कुर्ता पजामा में नजर आते हैं, वो सालों बाद शेरवानी में देखे गए, वो भी विधानसभा में।

कितने महंगे होते हैं अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav Branded Clothes)

भले ही समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव हर बार अपने व्हाइट कुर्ता पजामा में ही नजर आते हैं, लेकिन ये कपड़े इतने भी सस्ते नहीं होते हैं। बल्कि उनके सभी Kurta Pajama ब्रांडेड खादी फैब्रिक से तैयार किए जाते हैं। जानकारी के मुताबिक, अखिलेश हमेशा खादी का कुर्ता इस्तेमाल करते हैं, जिसे गांधी आश्रम से मंगाया जाता है। सपा मुखिया के कुर्ते में इस्तेमाल होने वाला कपड़ा 8 धागे वाला होता है, जो गांधी आश्रम का ब्रांडेड कपड़ा होता है।

Shreya

Shreya

Next Story