×

Akshay Kumar Fitness: फिट रहने के लिए Strict Routine फॉलो करते हैं अक्षय, जानें अक्की की फिटनेस टिप्स

Akshay Kumar Fitness Tips: बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपनी 55 वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं।

Anupma Raj
Published on: 9 Sep 2022 9:22 AM GMT
Akshay Kumar fitness secrets
X

Akshay Kumar fitness Tips (Image: Social Media)

Akshay Kumar Fitness Tips: बॉलीवुड के सबसे फिट अभिनेताओं में से एक खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज अपनी 55 वा बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। अपने दमदार एक्टिंग के दम से फैंस के दिलों में जगह बनाने वाले अक्षय कुमार अक्सर अपनी फिटनेस के कारण भी युवाओं के बीच पॉपुलर हैं। अक्की अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं, इसलिए तो अक्की का नाम सबसे फिट एक्टर की लिस्ट में आता है।

बता दे कि कितना भी बिजी शेड्यूल होने के बाद भी अक्षय खुद को फिट रखने के लिए समय निकाल ही लेते हैं। अक्की के फिटनेस के आगे यंग एक्टर भी फीके पड़ जाते हैं। दरअसल खिलाड़ी कुमार फिट रहने के लिए बहुत स्ट्रीट रूटीन फॉलो करते हैं। अक्षय सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और अपनी फिटनेस रूटीन को फॉलो करते हैं, साथ ही अक्षय 10 बजे रात तक सो जाते हैं। अक्की कभी भी अपने डाइट या फिटनेस को इग्नोर नहीं करते। ऐसे में अगर आप भी अक्षय की तरह फिट रहना चाहते हैं तो अक्की के कुछ फिटनेस टिप्स को फॉलो कर सकते हैं। आइए जानते हैं अक्की के फिटनेस टिप्स के बारे में:

भोजन के लिए समय तय

खिलाड़ी कुमार की फिटनेस का सबसे बड़ा राज उनके खाने का समय है। दरअसल अक्षय की मानें तो वह शाम 6 बजे से पहले ही खाना खा लेते हैं। उसके बाद अक्की भोजन करने से परहेज करते हैं। बता दे कि भोजन के लिए समय निर्धारित करना बेहद जरूरी है क्योंकि लत टाइम या किसी भी टाइम खाना खा लेना एक अनहेल्दी आदत होती है।

समय पर सोना

अक्षय कुमार रात को होने वाले कॉन्सर्ट या लेट नाइट पार्टी में जाना बिल्कुल भी पसंद नहीं करते हैं। इसके पीछे का कारण है समय से सोने की आदत। दरअसल अक्की 9 बजे तक सो जाते हैं क्योंकि अक्षय का मानना है कि समय पर सोने से उनकी नींद भी पूरी हो जाती है और सेहत भी अच्छी रहती है। इसलिए सभी को अपने सोने का समय फिक्स कर लेना चाहिए।

सुबह देर तक नहीं सोना

अक्षय कुमार ने कई बार अपने फिटनेस से जुड़ी बातें अपने फैंस के साथ शेयर किया है। अक्की सुबह 4 बजे उठ जाते हैं और अपना दिन वर्कआउट के साथ शुरू करते हैं। अक्षय के लाइफ में वर्कआउट का बड़ा महत्व है क्योंकि उनका कहना है कि इस समय उठने से ताजी हवा मिलती है जो सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है। इसलिए सबको सुबह जल्दी उठकर एक्सरसाइज जरूर करना चाहिए।

शराब का सेवन नहीं करना

शराब का सेवन शरीर के लिए बेहद नुकसानदायक होता है। इसके साथ ही शराब का सेवन चेहरे की रौनक और खुबसूरती को भी खत्म कर देता है। इसलिए अक्षय कुमार शराब का सेवन बिल्कुल भी नहीं करते है। बता दे कि फिटनेस और ग्लोइंग स्किन के पाने के लिए शराब आदि का सेवन नहीं करना चाहिए।

रूटीन को करें फॉलो

दरअसल अच्छी हेल्थ और फिट रहने के लिए नियम का पालन करना भी बेहद जरूरी है। बता दे कि कुछ दिन हेल्दी आदतों का पालन करके उन्हें छोड़ देना भी सेहत के लिए सही नहीं होता है। इसलिए अच्छी आदतों को हमेशा के लिए अपने जीवन में शामिल कर लेना चाहिए।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story