Ambani Wedding News: तो ऐसे हुई थी पिता मुकेश अंबानी और माँ नीता की शादी, आइये देखें कैसा था इंतजाम

Ambani Wedding News: क्या आप जानते हैं कि सालों पहले धीरूभाई अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी की शादी पर कितना पैसा खर्च किया था और कैसा था इन दोनों की शादी का इंतज़ाम आइये विस्तार से जानते हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 16 July 2024 12:38 PM GMT
Ambani Wedding
X

Ambani Wedding (Image Credit-Social Media)

Ambani Wedding News: क्या आप जानते हैं इस समय इंडिया में क्या चल रहा है? अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं इस समय इंडिया में अंबानी परिवार की चर्चा चल रही है। लेकिन ये बातें केवल भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी ज़ोरों शोरो से चल रही है। दरअसल भारत के सबसे अमीर व्यक्ति कहे जाने वाले मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की शादी ने सभी को हैरान कर दिया। भारत से शायद ही कोई ऐसा जाना माना चेहरा होगा जो इस शादी का हिस्सा न बना हो। इसका जश्न काफी समय पहले से चल रहा था जो 12 जुलाई शादी, 13 जुलाई आशीर्वाद सेरेमनी और 14 जुलाई रिसेप्शन के साथ समाप्त हुआ। लेकिन क्या आपको पता है कि आज से कई सालों पहले मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी किस तरह शादी के बंधन में बंधे थे और कैसा था उस समय का इंतज़ाम। आइये जानते हैं कि उस समय धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े बेटे मुकेश की शादी को किस तरह भव्य बनाया था।

धीरूभाई अंबानी ने मुकेश और नीता अंबानी की शादी पर कितना पैसा किया था खर्च

भारत की सबसे सफल कंपनियों में से एक रिलायंस इंडस्ट्री के संस्थापक धीरूभाई अंबानी ने अपने बड़े लड़के मुकेश अंबानी की शादी तय की थी। वहीँ आज 32 से अधिक वर्षों के बाद ये जोड़ी अभी भी मजबूती से एक दूसरे का साथ निभा रहे हैं।

Ambani Wedding (Image Credit-Social Media)

मुकेश अंबानी के लिए पत्नी के रूप में नीता को उनके पिता धीरूभाई ने ही चुना था। उन्होंने बस एक नजर नीता को देखा और वो समझ गए कि उन्हें अपने बेटे की भावी पत्नी मिल गई है। आइये जानते हैं कैसे मुकेश और नीता की अरेंज मैरिज एक सच्ची प्रेम कहानी में बदल गई। और उस समय किस तरह से धीरूभाई ने इनकी शादी के इंतज़ाम किये थे।

Ambani Wedding (Image Credit-Social Media)

दरअसल नीता, एक प्रशिक्षित भरतनाट्यम डांसर हैं। वो एक सांस्कृतिक डांस शो में अपनी परफॉरमेंस दे रहीं थी उस समय उन्होंने अपने प्रदर्शन से धीरूभाई को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके बाद कुछ ऐसा हुआ जिसकी नीता ने कल्पना भी नहीं की थी। धीरूभाई नीता से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उनका नंबर ढूंढ लिया और उनके घर पर फोन कर दिया। लेकिन नीता इसे किसी का मज़ाक समझ बैठीं। धीरूभाई ने फोन किया और अपना परिचय दिया , नीता ने कहा, 'हां, तो, मैं एलिजाबेथ टेलर हूं' और लाइन काट दी।" इसके बाद धीरूभाई ने फिर से फोन किया इस बार सौभाग्य से, नीता के पिता ने फोन उठाया और बताया कि ये वाकई में धीरूभाई थे। नीता के पिता ने उनसे कहा," बेहतर होगा कि आप उनसे ठीक से बात करें।"

Ambani Wedding (Image Credit-Social Media)

आपको बता दें कि जब धीरूभाई ने नीता को मुकेश के लिए पसंद किया था तब वो एक स्कूल में टीचर थीं। वहीँ नीता ने शादी के बाद भी कुछ सालों तक स्कूल में पढ़ाया। मुकेश के साथ नीता साल 1985 में शादी के बंधन में बंधीं। दोनों की तीन संतान हैं। दो बेटे आकाश और अनंत और एक बेटी ईशा।

Ambani Wedding (Image Credit-Social Media)

कैसा था मुकेश और नीता की शादी का इंतज़ाम

मुकेश अंबानी और नीता की शादी अनंत और राधिका की शादी से काफी अलग थी। भले ही इस शादी में भी कई जाने माने चेहरे आये थे लेकिन ये एक सादगी भरी गुजरती शादी की तरह था। जहाँ नीता एक खूबसूरत गुजरती दुल्हन लग रहीं थीं और उन्होंने पारम्परिक गुजरती साड़ी पहनी थी वहीँ मुकेश ने भी सिंपल सी शेरवानी पहनी थी।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story