×

Tips : घर पर ही बनाएं आंवला तेल

seema
Published on: 31 Aug 2018 11:26 AM GMT
Tips : घर पर ही बनाएं आंवला तेल
X
Tips : घर पर ही बनाएं आंवला तेल

नई दिल्ली : हर महिला चाहती है कि उसके बाल लंबे, रेशमी तथा घने हों। इसके लिए लड़कियां बाजार से कई प्रकार से प्रोडक्ट खरीद कर लाती हैं। कई बार इन प्रोडक्ट का साइडइफेक्ट भी दिखाई पड़ता है। असल में बाजार में मिलने वाले उत्पाद न सिर्फ केमिकल से निर्मित होते हैं बल्कि वे महंगे भी होते हैं। देखा जाएं तो इन वस्तुओं को खरीद कर आप न सिर्फ अपने बालों को हानि पहुंचाती हैं बल्कि अपने पैसे भी बरबाद करती हैं। आंवला तेल तो घर में ही बनाया जा सकता है। यह तेल न सिर्फ आपके बालों की समस्याओं को सही करेगा बल्कि उनको लंबा तथा घना बनाने में भी सहायक होगा। आंवला में कैल्शियम, आयरन इत्यादि जैसे तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं जो आपके बालों के लिए बहुत लाभदायक होते हैं।

यह भी पढ़ें : Beauty Tips : गुड़ से मिले खूबसूरत त्वचा और निखार

सबसे पहले आप आवलें का फल लें तथा उसको धो कर उसके बीज निकाल दें। अब आंवले के गूदे को पीस कर उसका जूस निकाल लें। इस जूस में आप नारियल तेल को मिला लें तथा 10 मिनट तक उबलने के लिए रख दें। यह तेल जब ब्राउन हो जाए तो आप इसको गैस से उतार कर ठंडा होने के लिए रख दीजिये। अब आपका आंवला तेल तैयार है। जब भी आप स्नान करने के लिए जाएं तो स्नान से करीब 20 मिनट पहले इस तेल से अपने सिर की मालिश कर लें। इस प्रकार से कुछ ही दिनों में आंवला तेल के प्रयोग से आपको अपने बालों में सकारात्मक परिवर्तन दिखाई देने लगेगा।

seema

seema

सीमा शर्मा लगभग ०६ वर्षों से डिजाइनिंग वर्क कर रही हैं। प्रिटिंग प्रेस में २ वर्ष का अनुभव। 'निष्पक्ष प्रतिदिनÓ हिन्दी दैनिक में दो साल पेज मेकिंग का कार्य किया। श्रीटाइम्स में साप्ताहिक मैगजीन में डिजाइन के पद पर दो साल तक कार्य किया। इसके अलावा जॉब वर्क का अनुभव है।

Next Story