×

Ananat Ambani: क्यों वापस बढ़ गया अनंत अंबानी का वज़न, जानिए कौन सी बीमारी से जूझ रहे हैं अंबानी परिवार के सपूत

Ananat Ambani : अनंत अंबानी का वज़न एक बार फिर बढ़ गया है ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं इसकी वजह क्या है। साथ ही वो किस बीमारी से जूझ रहे हैं।

Shweta Srivastava
Published on: 3 March 2024 3:28 AM GMT
Ananat Ambani
X

Ananat Ambani 

Ananat Ambani: कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना वजन घटाकर 108 किलो कर लिया था, लेकिन एक बार फिर उनका वजन बढ़ गया। लेकिन क्या आपको पता है कि अनंत का वजन क्यों फिर से बढ़ गया और वो किस बीमारी से जूझ रहे हैं? आइये जानते हैं इसके बारे में जिसका खुलासा उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में किया था।

इसलिए दोबारा बढ़ा अनंत अंबानी का वज़न

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी की हाल ही में बिजनेसमैन की बेटी राधिका मर्चेंट का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन पूरे ज़ोरों शोरों से चल रहा है। दोनों की सगाई पहले हो चुकी है। गौरतलब है कि अनंत और राधिका की सगाई उनके मुंबई स्थित आवास एंटीलिया में हुई थी। दोनों की सगाई में भी कई मशहूर हस्तियां शामिल हुईं थी। वहीँ सोशल मीडिया पर हर जगह राधिका और अनंत की प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोस छाए हुए हैं, लेकिन इसके अलावा अनंत अंबानी के बढ़े हुए वजन को लेकर भी चर्चाएं हो रही हैं। कुछ साल पहले अनंत अंबानी ने अपना वजन 108 किलो कम किया था, लेकिन फिर उनका वजन बढ़ गया। अनंत का वजन क्यों बढ़ गया, इसका खुलासा उनकी मां नीता अंबानी ने इंटरव्यू में किया था।

दरअसल, साल 2016 में अनंत अंबानी ने अपना वजन 108 किलो कम किया था। इस कारण वह मोटापे से पीड़ित लोगों के लिए एक मिसाल बन गए, लेकिन फिर उनका वजन काफी बढ़ गया। लोग यह जानने के लिए उत्सुक हो गए कि जब अनंत अंबानी ने आखिरकार अपना वजन कम किया तो उनका इतना वजन वापस कैसे बढ़ गया।

इस बीमारी का शिकार हैं अनंत अंबानी

अनंत अंबानी की मां नीता अंबानी ने साल 2018 में एक इंटरव्यू के दौरान अपने बेटे के बढ़े हुए वजन के बारे में बात की थी. नीता ने बताया था कि अनंत को अस्थमा की शिकायत है, जिसके लिए उन्हें स्टेरॉयड जैसी दवाओं का सहारा लेना पड़ता है। इससे उनका वजन तेजी से बढ़ता है। पहले अनंत अंबानी का वजन 208 किलो था, जिसे उन्होंने घटाकर बाद में 100 किलो कर लिया था।

गौरतलब है कि साल 2016 में अनंत अंबानी ने महज डेढ़ साल में अपना वजन 108 किलो कम कर लिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह वजन कम करने के लिए पांच से छह घंटे तक वर्कआउट करते थे। इसमें वह 21 किमी तक पैदल चलते थे योगा करते थे, वजन घटाने की ट्रेनिंग लेते थे और फंक्शनल ट्रेनिंग और कार्डियो करते थे। इतना ही नहीं वजन घटाने के लिए अनंत ने जीरो-सेवर उच्च प्रोटीन और कम वसा वाले कम कार्ब वाली डाइट का भी पालन किया। हर दिन वो 1200 से 1400 कैलोरी ले रहे थे। इसके अलावा, उन्होंने हरी सब्जियां, दालें, अंकुरित अनाज और पनीर और दूध जैसे डेयरी उत्पाद भी अपने आहार में शामिल किए। इसके साथ ही उन्होंने उस दौरान जंक फूड से भी परहेज किया।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story