×

Anant Ambani Wife Lifestyle: जानिए कैसी है अनंत अंबानी की वाइफ राधिका की लाइफस्टाइल, करोड़ों में है नेटवर्थ

Anant Ambani Wife Radhika Lifestyle: मुकेश और नीता अम्बानी के बेटे अनंत अम्बानीअपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड राधिका मर्चेंट से शादी करेंगे आइये जानते हैं कैसी है इनकी लाइफस्टाइल।

Shweta Srivastava
Published on: 26 Feb 2024 1:20 PM GMT
Anant Ambanis Wife Radhikas Lifestyle
X

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

Anant Ambani Wife Radhika Lifestyle: मुकेश और नीता अम्बानी के बेटे अनंत अम्बानी जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। उनका विवाह राधिका मर्चेंट से होने वाला है। दोनों का प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 1 से 3 मार्च तक चलेगा। जिसमें व्यापार और मनोरंजन जगत की कई जानी मनाई हस्तियों के शामिल होने की उम्मीद है। वहीँ आज हम आपको राधिका मर्चेंट यानि अम्बानी परिवार की नई बहू की लाइफस्टाइल के बारे में बताने जा रहे हैं। आइये जानते हैं कौन हैं राधिका और किस परिवार से वो ताल्लुक रखतीं हैं।

अनंत अंबानी की पत्नी राधिका मर्चेंट की लाइफस्टाइल

रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी 12 जुलाई को मुंबई में राधिका मर्चेंट से शादी करने वाले हैं। प्री वेडिंग सेलिब्रेशन 1 मार्च से 3 मार्च तक होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि राधिका मर्चेंट कौन हैं और कैसी लाइफस्टाइल जीतीं हैं आइये आपको उनके बारे में विस्तार से बताते हैं।

Anant Ambani's Wife Radhika Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी के विवाह के बंधन में बांधने की आधिकारिक घोषणा अम्बानी परिवार ने 'रोका' समारोह में की थी जो दिसंबर 2022 में राजस्थान के श्रीनाथजी मंदिर में आयोजित किया गया था। राधिका मर्चेंट-अनंत अंबानी काफी समय से एक दूसरे को जानते हैं और दोनों एक दूसरे से लम्बे समय से प्यार में थे जिसके बाद उनकी शादी की घोषणा की गयी थी। वहीँ अब दोनों के प्री वेडिंग सेलिब्रेशन की शुरुआत होने जा रही है।

कौन हैं राधिका मर्चेंट?

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राधिका मर्चेंट का जन्म 18 दिसंबर 1994 को मुंबई में वीरेन मर्चेंट और शैला मर्चेंट के घर हुआ था। वीरेन मर्चेंट एक प्रसिद्ध फार्मास्युटिकल फर्म एनकोर हेल्थकेयर के सीईओ हैं।

राधिका मर्चेंट की शिक्षा

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राधिका ने कैथेड्रल और जॉन कॉनन स्कूल, इकोले मोंडियाल वर्ल्ड स्कूल में पढ़ाई की और बीडी सोमानी इंटरनेशनल स्कूल से इंटरनेशनल बैकलॉरिएट डिप्लोमा प्राप्त किया है। बाद में, राधिका मर्चेंट ने 2017 में स्नातक की उपाधि प्राप्त करते हुए न्यूयॉर्क विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान और अर्थशास्त्र की पढ़ाई की।

राधिका मर्चेंट का करियर

राधिका ने मुंबई स्थित रियल एस्टेट कंपनी इस्प्रावा में जूनियर सेल्स मैनेजर के रूप में शामिल होने से पहले देसाई और दीवानजी कंसल्टेंसी फर्म में इंटर्नशिप के साथ अपना करियर शुरू किया। वर्तमान में, वो एनकोर हेल्थकेयर में निदेशक के रूप में कार्यरत हैं।

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

इतना ही नहीं राधिका एक कुशल भरत नाट्यम नृत्यांगना, भी हैं। आपको बता दें कि उनकी होने वाली सास नीता अंबानी भी एक बेहतरीन भरत नाट्यम नृत्यांगना हैं। राधिका ने कथित तौर पर मुंबई में श्री निभा कला अकादमी में गुरु भावना ठाकर से भरत नाट्यम सीखा है। उन्होंने 2022 में जियो वर्ल्ड सेंटर में अरंगेट्रम समारोह में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन भी किया था।

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

इन सब के अलावा राधिका पशु कल्याण, शिक्षा और मानवाधिकार जैसे सामाजिक कारणों में रुचि रखतीं हैं। और इनके लिए कार्य भी करतीं हैं।

राधिका मर्चेंट की नेटवर्थ

Anant Ambani's Wife Radhika's Lifestyle (Image Credit-Social Media)

राधिका मर्चेंट की कुल संपत्ति 10 करोड़ रुपये है। इसके अतिरिक्त, राधिका मर्चेंट एक निपुण भारतीय शास्त्रीय नृत्यांगना भी हैं, जिन्होंने मुंबई के जियो वर्ल्ड सेंटर में अपना अरंगेट्रम समारोह प्रस्तुत किया इस कार्यक्रम का आयोजन नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने किया था।

Shweta Srivastava

Shweta Srivastava

Content Writer

मैं श्वेता श्रीवास्तव 15 साल का मीडिया इंडस्ट्री में अनुभव रखतीं हूँ। मैंने अपने करियर की शुरुआत एक रिपोर्टर के तौर पर की थी। पिछले 9 सालों से डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में कार्यरत हूँ। इस दौरान मैंने मनोरंजन, टूरिज्म और लाइफस्टाइल डेस्क के लिए काम किया है। इसके पहले मैंने aajkikhabar.com और thenewbond.com के लिए भी काम किया है। साथ ही दूरदर्शन लखनऊ में बतौर एंकर भी काम किया है। मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया एंड फिल्म प्रोडक्शन में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है। न्यूज़ट्रैक में मैं लाइफस्टाइल और टूरिज्म सेक्शेन देख रहीं हूँ।

Next Story