Ananya Panday Skin Care: बिना मेकअप भी ग्लो करती हैं अनन्या पांडे, ये फेस पैक है खूबसूरती का राज

Ananya Panday Skin Care Routine: एक्ट्रेस अनन्या पांडे जैसी स्किन पाना हर लड़की का सपना होता है। वह बिना मेकअप भी ग्लो करती हैं और सुंदर लगती हैं। आइए जानें उनके ब्यूटी का राज।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 23 Aug 2024 3:45 AM GMT (Updated on: 23 Aug 2024 3:45 AM GMT)
Ananya Panday Skin Care: बिना मेकअप भी ग्लो करती हैं अनन्या पांडे, ये फेस पैक है खूबसूरती का राज
X

Ananya Panday (फोटो साभार- इंस्टाग्राम)

Ananya Panday Beauty Secret: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) अपनी मचअवेटेड सीरीज 'कॉल मी बे' (Call Me Bae) को लेकर इन दिनों चर्चा में हैं। हाल ही में इस सीरीज का ट्रेलर (Call Me Bae Trailer) रिलीज किया गया है, जो कि 6 सितंबर को अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी। अनन्या अपने सीरीज का जमकर प्रमोशन कर रही हैं। अनन्या बॉलीवुड की उन एक्ट्रेसेस में से एक हैं, जो अपनी फिल्मों के साथ ही पर्सनल लाइफ और लाइफस्टाइल को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। वह अपनी खूबसूरती से लाखों दिलों पर राज करती हैं।

एक्ट्रेस के जैसी स्किन पाना तो हर लड़की का सपना होता है। अगर आप भी जानना चाहते हैं कि अनन्या पांडे आखिर कैसे इतनी सुंदर दिखती हैं तो आज हम आपके साथ उनका ब्यूटी सीक्रेट रिवील करने जा रहे हैं।

अनन्या पांडे ब्यूटी सीक्रेट (Ananya Panday Beauty Secret In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

एक्ट्रेस अनन्या पांडे का नाम इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेसेस में लिया जाता है। वह बिना मेकअप भी बला की खूबसूरत लगती हैं और उनकी स्किन हमेशा ग्लो करती है। वैसे, आपको ये जानकर हैरानी होगी कि अनन्या अपने स्किन केयर रूटीन (Ananya Panday Skin Care Routine) में होम रेमिडीज भी शामिल करती हैं। जी हां, वह अपनी स्किन की देखभाल करने के लिए एक खास तरह का फेस पैक (Ananya Panday Face Pack) अपने चेहरे पर लगाती हैं।

इस फेस पैक की खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए किचन में रखी चीजों का ही इस्तेमाल करना होता है और ये काफी सस्ता भी पड़ेगा। तो आइए जानते हैं कि अनन्या किस तरह के फेस पैक का इस्तेमाल करती हैं।

जानें फेस पैक बनाने का तरीका

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनन्या पांडे अपने चेहरे को निखारने और ग्लोइंग बनाने के लिए अपनी मां भावना पांडे का बताया नुस्खा अपनाती हैं, जो कि एक फेस पैक है। इसे बनाने के लिए आपको बस दही, हल्दी और शहद की जरूरत पड़ेगी। यहां जानें इसे बनाने का तरीका।

सबसे पहले एक कटोरी में 2 बडे़ चम्मच दही, 2 चुटकी हल्दी, एक बड़ा चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें और एक स्मूद पेस्ट बना लें। इसके बाद साफ चेहरे पर इसे अप्लाई करें और 15 मिनट तक रखने के बाद इसे नॉर्मल पानी से धो लें। हल्दी, शहद और दही ये तीनों ही चीजें स्किन को फायदा पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। तीनों ही इंग्रीडिएंट्स त्वचा पर बेहतर रिजल्ट्स दिखाते हैं और चेहरे को नरिश, कोमल और चमकदार बनाने का काम करते हैं।

ananya pandey,ananya panday,ananya panday interview,ananya pandey interview,ananya pandey movies,ananya pandey dance,ananya pandey skincare,ananya panday movie,ananya panday movies,ananya panday all movies,ananya panday and ishaan khatter,ananya pandey songs,ananya pandey beauty secret,ananya pandey beauty secrets,ananya pandey struggle,ananya pandey lifestyle,ananya pandey boyfriend,ananya pandey beauty tips,ananya pandey beauty hacks

नोट- इस फेस पैक को चेहरे पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। ताकि अगर किसी चीज से एलर्जी है तो वो पहले ही पता चल जाए।

Shreya

Shreya

Next Story