Anil Ambani Son Education: कितने पढ़े लिखे हैं अनिल अंबानी के बेटे? जानें नेटवर्थ भी

Anil Ambani Son: अनिल अंबानी की कंपनियां कर्जमुक्त हो गई हैं और इसमें उनके बेटों का बड़ा योगदान है। आइए जानें कौन हैं उनके दोनों बेटे और कितने पढ़े-लिखे हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 20 Aug 2024 9:07 AM GMT
Anil Ambani Son Education: कितने पढ़े लिखे हैं अनिल अंबानी के बेटे? जानें नेटवर्थ भी
X

Anil Ambani Son (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Anil Ambani Family: रिलायंस ग्रुप और अंबानी फैमिली के बारे में कौन नहीं जानता। अंबानी फैमिली (Ambani Family) पढ़कर आपके मन में सबसे पहला ख्याल रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) और उनके परिवार (Mukesh Ambani Family) का आया होगा, लेकिन आज हम बात करेंगे धीरूभाई अंबानी और कोकिला बेन के छोटे बेटे अनिल अंबानी (Anil Ambani) की, जो इस वक्त खबरों से लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा बटोर रहे हैं। सुर्खियों में रहने की वजह है उनकी कंपनियों का वापस पटरी पर आ जाना। दरअसल, अनिल अंबानी ने अपने बेटों के साथ मिलकर अपनी दिवालिया होती कंपनियों को कर्ज और घाटे से मुक्त करा दिया है।

खबरें हैं कि मुकेश अंबानी के छोटे भाई की कंपनियां (Anil Ambani Companies) कर्जमुक्त हो चुकी हैं और घाटा भी कम हो गया है। कंपनियों को वापस पटरी पर लाने में अनिल अंबानी के बेटे (Anil Ambani Son) जय अनमोल अंबानी, जय अंशुल अंबानी के साथ ही बहू कृषा शाह का बहुत बड़ा योगदान है। जिसके चलते अनिल के बेटों की चर्चा इस समय खूब हो रही है। आइए जानते हैं परिवार के बिजनेस को आगे ले जाने में जी-तोड़ मेहनत कर रहे अनिल अंबानी के बेटे कितने पढ़े-लिखे हैं।

अनिल अंबानी के कितने बेटे हैं (Anil Ambani Son)

जय अनमोल-जय अंशुल (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आपने मुकेश अंबानी की फैमिली के बारे में तो बहुत सुना या पढ़ा होगा। आज जान लीजिए अनिल अंबानी के कितने बेटे हैं। अनिल ने साल 1991 में एक्ट्रेस टीना अंबानी से शादी की थी। जिससे उनके दो बेटे जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani) और जय अंशुल अंबानी (Jai Anshul Ambani) हैं। दोनों बेटे अक्सर अपने माता-पिता के साथ स्पॉट किए जाते हैं। अनिल अंबानी का परिवार (Anil Ambani Family) लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करता है।

जय अनमोल अंबानी (Jai Anmol Ambani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अनिल अंबानी के बड़े बेटे जय अनमोल अंबानी का जन्म 12 दिसंबर 1991 को मुंबई में हुआ था। अपनी शुरुआती पढ़ाई जय अनमोल ने मुंबई के फेमस कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल से की थी। इसके बाद वह आगे की पढ़ाई के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) चले गए और यहां वारविक बिजनेस स्कूल (Warwick Business School) से मैनेजमेंट में बीएससी की डिग्री पूरी की।

मुकेश अंबानी के भतीजे ने बहुत ही कम उम्र में काम भी करना शुरू कर दिया था। 18 साल की उम्र में अपनी पढ़ाई के दौरान उन्होंने रिलायंस म्यूचुअल फंड में इंटर्नशिप की। पढ़ाई पूरी होने के बाद रिलायंस म्यूचुअल फंड में काम करना शुरू कर दिया और 2017, रिलायंस कैपिटल के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर नियुक्त किए गए। नेटर्थ की बात करें तो जय अनमोल अंबानी की कुल संपत्ति 3.3 बिलियन डॉलर यानी 20,000 करोड़ रुपये से अधिक आंकी गई है।

जय अंशुल अंबानी (Jai Anshul Ambani)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

अब बात करते हैं अनिल अंबानी के छोटे बेटे जय अंशुल अंबानी की। उन्होंने भी अपनी स्कूली पढ़ाई बड़े भाई की तरह कैथेड्रल एंड जॉन कैनन स्कूल, मुंबई से पूरी की है। उन्होंने न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी स्टर्न स्कूल ऑफ बिजनेस से बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई की है। पढ़ाई पूरी होने के बाद जय अंशुल ने रिलायंस म्यूचुअल फंड और रिलायंस कैपिटल में पिता और भाई के साथ काम किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जय अंशुल अंबानी करीब 2,000 हजार करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

Shreya

Shreya

Next Story