Aparna Yadav Husband: अपर्णा के पति और अखिलेश के छोटे भाई किसी हीरो से कम नहीं, चलते हैं लग्जरी कार से

Prateek Yadav Lifestyle: मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे पॉलिटिक्स से दूर रहना ही पसंद करते हैं। वह एक आलीशान जिंदगी गुजार रहे हैं। आइए जानें उनके पेशे और लाइफस्टाइल के बारे में।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 9 Sep 2024 6:13 AM GMT
Aparna Yadav Husband: अपर्णा के पति और अखिलेश के छोटे भाई किसी हीरो से कम नहीं, चलते हैं लग्जरी कार से
X

प्रतीक यादव (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Akhilesh Yadav Brother: इस वक्त समाजवादी पार्टी के संस्थापक स्व. मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) चर्चा में बनी हुई हैं। सियासी गलियारों में ऐसी चर्चा है कि वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) का साथ छोड़कर एक बार फिर समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में वापसी कर सकती हैं। अपर्णा सपा प्रमुख अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पत्नी हैं। मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक पॉलिटिक्स से दूर रहना ही पसंद करते हैं। ऐसे में कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर अखिलेश के छोटे भाई क्या काम करते हैं। तो चलिए जानते हैं प्रतीक यादव के प्रोफेशन और लाइफस्टाइल के बारे में।

कौन हैं प्रतीक यादव (Prateek Yadav Kon Hai)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

प्रतीक यादव यूपी की सबसे मजबूत पॉलिटिकल पार्टी सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे और अखिलेश यादव के भाई हैं। हालांकि वह मुलायम के सगे बेटे नहीं हैं। बल्कि उनकी दूसरी पत्नी साधना गुप्ता और उनके पहले पति चंद्रप्रकाश गुप्ता के बेटे हैं। साधना से शादी के बाद मुलायम ने प्रतीक को अपने बेटे के रूप में अपनाया था। प्रतीक के सभी सरकारी दस्तावेजों में भी पिता के तौर पर मुलायम सिंह यादव का ही नाम दर्ज है।

क्या करते हैं प्रतीक यादव (Prateek Yadav Profession In Hindi)

अखिलेश यादव अपने पिता की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं और लगातार पॉलिटिक्स में ही सक्रिय बने हुए हैं। वहीं, दूसरी ओर प्रतीक यादव इस फील्ड में दिलचस्पी नहीं रखते हैं। वह पॉलिटिक्स का हिस्सा नहीं बनना चाहते। प्रतीक कई बार कह चुके हैं कि उन्हें न तो राजनीति पसंद है और ना ही उनका आगे इसमें आने का इरादा है।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

लेकिन ऐसा नहीं है कि वो बेरोजगार हैं, बल्कि प्रतीक यादव पॉलिटिक्स से दूर खुद का बिजनेस करते हैं। वह रियल एस्टेट का काम करने के साथ ही लखनऊ में जिम भी चलाते हैं। वह खुद भी बॉडी बिल्डिंग का शौक रखते हैं और खुद को फिट रखने के लिए योग व एक्सरसाइज करते हैं।

ऐसी है प्रतीक यादव की लाइफस्टाइल (Prateek Yadav Lifestyle)

अपने बिजनेस और जिम से प्रतीक यादव तगड़ी कमाई करते हैं। वह एक आलीशान जिंदगी गुजारते हैं। उनके पास आलीशान घर से लेकर कई लग्जरी गाड़ियां हैं। वह लैम्बॉर्गिनी जैसी लग्जरी कार की सवारी करते हैं, जिसकी कीमत करीब 5 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है। लैम्बॉर्गिनी के अलावा उनके पास और भी कई दमदार गाड़ियां हैं। नेटवर्थ की बात करें तो मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक के पास करोड़ों की संपत्ति है।

Shreya

Shreya

Next Story