×

Apple Juice Ke Fayde: सेब का जूस सेहत के लिए बहुत फायदेमंद, वजन घटाने के लिए ऐसे करें सेवन

Apple Juice Benefits: कई बार आपने सुना होगा कि अगर एक सेब आप रोज खाते हैं तो आपको जल्दी डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि सेब में बहुत सारे न्यूट्रियंट्स और विटामिन्स होते हैं।

Vidushi Mishra
Published on: 9 Nov 2022 11:02 AM GMT
apple juice benefits
X

सेब का जूस पीने के फायदे (फोटो- सोशल मीडिया)

Apple Juice Ke Fayde: शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और सेहतमंद बनाए रखने के लिए हर रोज फल जरूर खाने चाहिए। भले एक ही फल खाएं, लेकिन खाना जरूर चाहिए। ऐसे में फलों में सेब इन दिनों बहुत अच्छा आ रहा है। कई बार आपने सुना होगा कि अगर एक सेब आप रोज खाते हैं तो आपको जल्दी डॉक्टर के पास जाना नहीं पड़ेगा। क्योंकि सेब में बहुत सारे न्यूट्रियंट्स और विटामिन्स होते हैं। जो शरीर को दुरूस्त रखने में मदद करते हैं। आइए आपको बताते हैं सेब का जूस पीने से क्या फायदा होता है किन रोगों को दूर करता है और कब पीना चाहिए।

सेब का जूस पीने के फायदे

सेब का जूस कोलेस्ट्रॉल कम करता है

शरीर से बैड कोले्स्ट्रॉल को कम करने के लिए रोजाना सेब के जूस का सेवन करना चाहिए। इसके लिए सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना चाहिए। सेब में ऐसे कई पोषक तत्व होते हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। साथ ही सुबह-सुबह सेब का जूस पीने से दिनभर स्फुर्ती बनी रहती है और इम्यूनिटी बढ़ती है।

सेब के जूस से कम होता है वजन

अगर आप अपना वजन कम करना चाहते हैं तो आपको अपनी डाइट में सेब जरूर शामिल करना चाहिए। इसके लिए आपको थोड़े-थोड़े गैप में सेब का लेना चाहिए। साथ ही सेब का जूस भी लेना वजन कम करने के लिए सबसे कारगर उपाय है। इससे पाचन तंत्र बिल्कुल दुरूस्त रहता है। साथ ही कब्ज और अपच की समस्या भी दूर होती है।

सेब का जूस इस समय पीना सबसे फायदेमंद

सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना सबसे फायदेमंद होता है। ऐसा करने से सेब के दोगुने फायदे शरीर को मिलते हैं। साथ ही अगर अस्थमा के मरीज हैं तो भी सुबह खाली पेट सेब का जूस पीना बहुत फायदा करेगा।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story