Atishi Marlena House: इस आलीशान घर में रहेंगी दिल्ली की नई CM आतिशी मार्लेना, देखें तस्वीरें

Atishi Marlena Luxury Residence: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना आलीशान घर में रहेंगी। इस बंगले की कीमत करोड़ों में है।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 18 Sep 2024 6:43 AM GMT
Atishi Marlena Luxury House: इस आलीशान घर में रहेंगी दिल्ली की नई CM आतिशी मार्लेना, देखें तस्वीरें
X

Atishi Marlena (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

Atishi Marlena House: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान हो चुका है। आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) की करीबी सहयोगी आतिशी मार्लेना (Delhi New CM Atishi Marlena) अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की कमान संभालती नजर आएंगी। जल्द ही आतिशी मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगी। जब से सीएम पद के लिए आतिशी का नाम सामने आया, तबसे हर कोई उनके बारे में छोटी सी छोटी डिटेल्स जानना चाह रहा है। आज हम आपको बताने जा रहे हैं आतिशी मार्लेना के घर (Atishi Marlena House) के बारे में।

इस आलीशान घर में रहेंगी आतिशी मार्लेना (Atishi Marlena Luxury House)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आतिशी मार्लेना आम आदमी पार्टी (AAP) का एक पावरफुल चेहरा हैं। वह कई सालों से राजनीति में एक्टिव हैं, लेकिन बावजूद इसके उनके पास खुद का कोई घर या जमीन नहीं है। जिसकी जानकारी उन्होंने अपने हलफनामे में दी थी। हालांकि अब मुख्यमंत्री बनने के बाद आतिशी उस आलीशान घर में रहेंगी, जहां फिलहाल आप मुखिया अरविंद केजरीवाल रह रहे हैं। केजरीवाल सिविल लाइन्स इलाके में स्थित सरकारी बंगले में रहते हैं। इस बंगले की कीमत करोड़ों में है। आइए जानें इस घर में क्या है खास।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बता दें सिविल लाइन्स इलाके में स्थित सीएंम आवास (CM Awas) बेहद आलीशान है। जिसे कुछ समय पहले करीब 45 करोड़ रुपये खर्च करके रेनोवेट कराया गया था। यह बंगला दो मंजिला है, जिसके सामने छोटा बगीचा है और चारों ओर पेड़-पौधे लगे हुए हैं। इस घर के इंटीरियर को बेहद भव्य तरीके से डिजाइन किया गया है। घर के ड्राइंग रूम से लेकर बेडरूम, लॉन में लाखों के परदे, टाइल्स, महंगी लाइट्स, सोफे, खिड़की-दरवाजे लगाए गए हैं। जिस वजह से यह बंगला काफी रॉयल और क्लासी लगता है। यहां पर अलग से एक मीटिंग रूम भी है, जहां सीएम अपने मेहमानों से मिलते हैं।

आतिशी मार्लेना नेटवर्थ (Atishi Marlena Net Worth In Rupees 2024)

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना के पास भले ही खुद का घर या कोई जमीन नहीं है, लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि उनके पास कम संपत्ति (Atishi Marlena Total Net Worth) है। बल्कि आतिशी करोड़पति हैं। MyNeta पर शेयर किए गए चुनावी हलफनामे के मुताबिक, उनके पास 1 करोड़ 41 लाख रुपये की कुल संपत्ति (Atishi Marlena Ki Sampatti) है। उनके बैंक में 39 लाख रुपये की दो एफडी हैं। इसके अलावा उनके नाम पर 5 लाख रुपये की LIC की हेल्थ इंश्योरेंस पॉलिसी है। आतिशी ने शेयर में कोई निवेश नहीं किया है।

Shreya

Shreya

Next Story