Avocado में छुपा है सेहत का खज़ाना, कैंसर और हार्ट जैसी अन्य कई गंभीर बीमारियों का भी है ये इलाज़

Avocado: गौरतलब है कि विश्व भर में इस फल की कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे उम्दा होती है।

Preeti Mishra
Report Preeti MishraPublished By Rakesh Mishra
Published on: 1 April 2022 12:13 PM GMT
Avocado
X

Avocado(Image social media)

Avocado me kya hota hai: एवोकाडो (Avocado) एक ऐसा फल है जो अपनी गुणवत्ता के कारण विश्व के चुनिंदा लोकप्रिय फलों में से एक है। यह फल सुपर फ़ूड के रूप में भी जाना जाता है। इसमें मौजूद भरपूर मात्रा में पोषक तत्व अच्छी सेहत के लिए बेहद लाभप्रद होते हैं।

बता दें कि स्वाद थोड़ा मक्खन जैसा होने के कारण इसे बटर फ्रूट भी कहा जाता है। यह बेरी (berry) की तरह दिखने वाला एक बड़े आकार का गूदेदार फल है, जिसके बीच में एक बड़ा बीज मौजूद रहता है। खास बड़े आकार होने के कारण ही इसे एलीगेटर पियर्स के नाम से भी जाना जाता है।

गौरतलब है कि विश्व भर में इस फल की कई किस्में प्रचलित हैं, जिनमें से हास एवोकाडो (Avocado) सबसे लोकप्रिय है। पोषक तत्वों के मामले में हास एवोकाडो सबसे उम्दा होती है। इसलिए, विश्व के कई देशों में इसकी खेती की जाती है। एवोकाडो फल के सेवन से शरीर निरोगी और मज़बूत काया का बनता है। एवोकाडो में मौज़ुद कैल्शियम , लोहा ,पोटैशियम , तांबा , मेगनीज , आदि खनिज शरीर की बीमारियों को दूर करने में सहायक होते हैं । सेहत, स्वास्थ्य और त्वचा से संबंधित रोगों को दूर कर शरीर को स्वस्थ बनाये रखने में एवोकाडो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

सुपर फ्रूट एवोकाडो के सेवन से होते है अनगिनत फायदे

- जिसमें आपका दिल भी शामिल है। जी हां एक रिसर्च से यह बात सामने आयी है कि नियमित एवोकाडो के सेवन से हृदय रोग से संबंधित जोखिम काफी कम हो जाता है। एवोकाडो हृदय स्वास्थ के लिए सहायक होने के साथ ही साथ शरीर में बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल और ब्लड प्रेशर को कम करने में बेहद प्रभावी होता है। इसमें मौजूद मोनोसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और विटामिन ई व के शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों की पूर्ति भी कर दिल यानि हार्ट को होने वाली समस्याओं से भी बचाता है।

- एवोकाडो में अन्य जरूरी पोषक तत्वों के साथ ही भरपूर मात्रा में मौजूद फाइबर पाचन प्रक्रिया को सुधारने में भी बेहद असरदार होता है। एक शोध के अनुसार एवोकाडो में मौजूद फाइबर आंतों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ावा देने का काम करने के साथ पाचन क्रिया भी सुधारने में सहायक होता हैं।

- एवोकाडो में मौजूद कम कैलोरी वजन को नियंत्रित करने के लिए मददगार होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को मजबूत करने के साथ वसा के अवशोषण को कम करने का भी काम करता है। इतना ही नहीं ,इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड (MUFA) फैट को कम करने में काफी असरदार होने के साथ बढ़े हुए वजन को कम करने में मददगार होता है।

- ल्यूटिन और जेक्सैथिन जैसे कैरोटीनॉयड से भरपूर होने के कारण एवोकाडो आंखों को स्वस्थ बनाये रखने में बेहद असरदार होता है। विटामिन-ई से भरपूर एवोकाडो आँखों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

- एवोकाडो में मौजूद फाइटोकेमिकल्स मुख्य रूप से खाने की नली और आंतों के कैंसर जैसी घातक बीमारी से बचने में मदद करता है। एक रिसर्च के अनुसार एवोकाडो में पाया जाने वाला एवोकैटिन-बी नामक तत्व ल्यूकेमिया स्टेम कोशिकाओं से लड़ने का काम कर सकता है। जो कैंसर बनने का कारण होती है।

- एवोकाडो में मौजूद पोटेशियम (potassium) और मैग्नीशियम (magnesium) दांतों (teeths) की सड़न को रोकने के साथ ही मसूड़े की सूजन और पेरिओडोंटाइटिस (मसूड़ों से जुड़ा संक्रमण) से होने वाली सूजन को कम करने में मदद करता है।

- कच्चे एवोकाडो में बोरॉन नामक मिनरल की प्रचुरता मिलती है , जो कैल्शियम के अवशोषण (Absorption) को बढ़ाकर हड्डियों को लाभ पहुंचाता है। इतना ही नहीं यह फल विटामिन-के से भी भरपूर है, जो हड्डी के स्वास्थ्य में बेहद आवश्यक है। इसमें मौजूद एंटी इंफ्लामेट्री गुण भी जोड़ो में दर्द और सूजन को भी कम करने में सहायक साबित होता है।

- लिवर स्वास्थ्य (liver health) को बनाए रखने में भी एवोकाडो फल उपयोगी साबित हो सकता है। वर्ल्ड जर्नल ऑफ गैस्ट्रोएंटरोलॉजी द्वारा किए गए एक शोध में इस बात का जिक्र मिलता है। शोध में माना गया है कि एवोकाडो नॉन एल्कोहलिक फैटी लिवर की समस्या के जोखिमों (जैसे :- अधिक लिपिड, मुक्त कणों का प्रभाव, बढ़ा हुआ वजन और लिवर में सूजन) को दूर करने में सहायक हो सकता है। इन जोखिम कारकों को नियंत्रित कर यह फल फैटी लिवर की समस्या से राहत दिलाने में मदद कर सकता है (15)। इस तथ्य के आधार पर यह कहा जा सकता है कि एवोकाडो का सेवन कर लिवर स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिल सकती है

- एवोकाडो फल का उपयोग किडनी को स्वस्थ और सुरक्षित रखने के लिए भी लाभदायक माना जाता है।एक शोध में यह बात सामने आयी है कि एवोकाडो बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को कम करने में असरदार है। बता दें कि बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल के कारण मुक्त कणों का प्रभाव बढ़ने से किडनी को नुक्सान पहुँचता है। नियमित एवोकाडो का सेवन किडनी की समस्या से छुटकारा दिलाने में सहायक हो सकता है।

- मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड युक्त होने के कारण एवोकाडो लिपिड प्रोफाइल में सुधार कर बढ़े हुए ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में सहायक होता है। टाइप-2 डायबिटीज (Type 2 Diabetes) के मरीज़ों के लिए यह बहुत फायदेमंद होता है।

- दिमागी विकास (Mental Health) को बढ़ावा देने में एवोकाडो (Avocado) लाभदायक होता है। एवोकाडो में मौजूद ल्यूटिन नामक तत्व बुद्धि के विकास में अहम भूमिका निभाता है।

- एवोकाडो में मौजूद एसेंशियल फैटी एसिड त्वचा पर बढ़ती उम्र के संकेतों को कम यानि झुर्रियों को कम कर सकने में बहुत उपयोगी होता है। इतना ही नहीं, एवोकाडो तेल का उपयोग झुर्रियों के उपचार के साथ-साथ घाव भरने के लिए भी लाभदायक होता है।

- एक शोध के अनुसार एवोकाडो तेल युक्त विटामिन-बी12 क्रीम सोरायसिस के इलाज में भी बेहद प्रभावी होते है। इसके अलावा, इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड एसिड सूजन को कम कर सोरायसिस के उपचार में मददगार होता है।

- एवोकाडो फल में मौजूद विटामिन ए, बी, बी-1, बी-2, ई और सी के साथ कई अन्य जरूरी पोषक तत्व बालों के विकास और मज़बूती के लिए बेहद प्रभावशाली होते हैं।

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story