×

ये बुरी आदतें: सुधार लें आज से ही, हो सकता है बहुत नुकसान

इंसान की कुछ बुरी आदतों की वजह से उसके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ने लगता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इन बुरी आदतों की वजह से तमाम तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है।

Newstrack
Published on: 11 Sep 2020 1:26 PM GMT
ये बुरी आदतें: सुधार लें आज से ही, हो सकता है बहुत नुकसान
X
ये बुरी आदतें तो आज ही सुधार लें, हो सकता है खतरा

नई दिल्ली: इंसान की कुछ बुरी आदतों की वजह से उसके स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ने लगता है। सिर्फ यही नहीं बल्कि इन बुरी आदतों की वजह से तमाम तरह की बीमारियों का भी खतरा बढ़ जाता है। तो चलिए जानते हैं स्वास्थ्य स जुड़ी कुछ बुरी आदतों के बारे में, जिनकी वजह से स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ने लगता है।

ये भी पढ़ें: पॉजिटिव हैं कंगना: मुश्किल वक्त में भी डट कर खड़ी, childhood तस्वीर की शेयर

झुककर बैठना या चलना होता है नुकसानदेह

झुककर बैठने या चलने से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ता है। कई लोग कमर मोड़कर बैठते या चलते हैं, परंतु ऐसा करने से मांसपेशियों में और कमर में दर्द की शिकायत हो सकती है। कमर को हमेशा सीधा रखना चाहिए।

देर तक कंप्यूटर पर काम करना

देर तक कंप्यूटर पर काम करने से भी स्वास्थ्य पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। लगातार कंप्यूटर पर काम करने से आंखों के साथ ही हाथों पर भी बुरा असर पड़ता है। लगातार काम न करें और बीच-बीच में आखों और हाथों को आराम दें।

अत्यधिक तनाव

आज के समय में भागदौड़ भरी लाइफस्टाइल की वजह से तनाव भी बहुत अधिक बढ़ गया है। तनाव की वजह से कई समस्याओं का खतरा रहता है। तनाव से दूर रहने के लिए रोजाना योगाभ्यास या व्यायाम करें। तनाव की वजह से इम्यून सिस्टम भी कमजोर होने लगता है।

ये भी पढ़ें: बोली लादेन की मां: ओसामा की सच्चाई आई सामने, किया गया था ब्रेनवॉश

धूम्रपान

धूम्रपान करने से परहेज करें। धूम्रपान के सेवन से शरीर पर विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। धूम्रपान करने से कई तरहों की बीमारियों का खतरा रहता है, जैसे- कैंसर, हार्ट से संबंधित समस्याएं, इत्यादि। अगर आप भी धूम्रपान करते हैं तो समय रहते धूम्रपान करना छोड़ दें।

पेन किलर्स का सेवन

दर्द होने पर कोई भी पेन किलर्स का सेवन कर लेता है। पेन किलर्स का सेवन करने से दर्द से तो आराम मिल जाता है, परंतु स्वास्थ्य पर गलत प्रभाव पड़ने लगता है। लगातार पेन किलर्स का सेवन करने से तमाम तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। बिना डॅाक्टर की सलाह के दवाई का सेवन नहीं करना चाहिए।

कम पानी का सेवन करना

शरीर में पानी की कमी होने पर कई तरह की बीमारियों का खतरा रहता है। स्वस्थ रहने के लिए पर्यापत मात्रा में पानी का सेवन करना चाहिए। पानी का कम सेवन करने से किडनी पर बुरा असर पड़ने लगता है। अधिक पानी पिने से त्वचा हमेशा चकदार बनी रहित है।

ये भी पढ़ें: इन देशों की महिलाएं: त्वचा की देखभाल लिए करती हैं ये काम, आप भी करें Try

Newstrack

Newstrack

Next Story