TRENDING TAGS :
Bathroom Ko Aur Kya Kehte Hai: क्या आप जानते हैं बाथरूम को अलग-अलग जगहों पर किस नाम से जानते हैं? ये नाम चौंका देंगे
Bathroom Ko Aur Kya Kehte Hai: क्या आप जानते हैं बाथरूम को अलग-अलग जगहों पर अलग-अलग नाम से बुलाया जाता है। आइए जानते हैं बाथरूम को और क्या कहते हैं।
Bathroom Different Names (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
Bathroom Different Names At Different Places: आप जब भी मॉल, रेस्टोरेंट, होटल विजिट करते होंगे या फिर एरोप्लेन में सफर करते होंगे तो एक चीज जरूर नोटिस की होगी कि हर जगह बाथरूम को अलग-अलग नामों से जाना जाता है। इसलिए कई बार लोग इन जगहों पर बाथरूम को ढूंढते समय कंफ्यूज हो जाते हैं। आज हम जानेंगे कि बाथरूम को डिफरेंट प्लेस पर किन नामों से जाना जाता है।
होटल में बाथरूम को क्या कहते हैं?
फैंसी होटल में अगर आप बाथरूम खोजने जाए तो उसे बाथरूम के नाम से नहीं बल्कि पाउडर रूम या लेडीज रूम से खोजें। वहीं, पुरुषों के लिए यह जेंट्स या मेन्स रूम कहा जाता है।
एरोप्लेन में बाथरूम को क्या कहते हैं?
वहीं, फ्लाइट में बाथरूम लैवेटरी के नाम से जाना जाता है। यह लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है। लैटिन के लेवेटोरियम का मतलब वॉश बेसिन या वॉशरूम होता है।
पब्लिक प्लेस के बाथरूम को क्या कहते हैं?
वहीं, अगर यह किसी पब्लिक प्लेस में है, जैसे कि मॉल तो इसे रेस्टरूम कहते हैं। यह अमेरिकन इंग्लिश का शब्द है। अमेरिका में वॉशरूम को रेस्टरूम कहते हैं।
ऑफिस में क्या कहलाता है बाथरूम?
वहीं, बिजनेस प्लेस पर यानी ऑफिस में बाथरूम को वॉशरूम कहा जाता है। वॉशरूम में सिंक और टॉयलेट सीट दोनों होते हैं।
घर में क्या कहलाता है बाथरूम?
वहीं, घर में मौजूद वॉशरूम को हम सभी बाथरूम कहते हैं। इसमें बाल्टी, बाथटब, सिंक और टॉयलेट सीट मौजूद होता है।
वॉशरूम, रेस्टरूम, लैवेटरी और टॉयलेट में अंतर
लेकिन अगर आप ये समझ रहे हैं कि इनमें केवल नाम का ही तो अंतर है तो आपको बता दें कि वॉशरूम, रेस्टरूम, लैवेटरी और टॉयलेट एक दूसरे से काफी अलग होते हैं। आइए जानते हैं इनके बीच का अंतर।
बाथरूम
बाथरूम रेसिडेंशियल होता है। इसमें बाल्टी, बाथटब, सिंक और टॉयलेट सीट मौजूद होता है। हालांकि कई बाथरूम में टॉयलेट सीट नहीं होती है, क्योंकि कुछ लोग इसे अलग रखना पसंद करते हैं।
वॉशरूम
वॉशरूम में सिंक और टॉयलेट सीट की सुविधा मिलती है। इसमें मिरर भी शामिल होता है, लेकिन आप यहां नहा या चेंज नहीं कर सकते हैं।
रेस्टरूम
अगर आप ये समझते हैं कि रेस्टरूम लोगों के आराम के लिए बनाया जाता है तो ऐसा नहीं है, बल्कि यह भी बाथरूम ही होता है। इसमें टॉयलेट सीट, सिंक और आइना होता है।
लैवेटरी
एरोप्लेन में वॉशरूम को लैवेटरी बोलते हैं। लैटिन भाषा से लिया गया शब्द है। जिसका मतलब वॉश बेसिन या वॉशरूम होता है। धीरे-धीरे इसकी जगह वॉशरूम ने ले ली।
टॉयलेट
अगर आप देखते हैं कि कहीं पर केवल टॉयलेट लिखा है तो इसका मतलब वहां सिर्फ टॉयलेट सीट होगी, हैंडवाश और चेंज करने की सुविधा नहीं।