Beautiful AAP Leaders: आप की सबसे खूबसूरत महिला नेताओं की लिस्ट, इनमें से एक है बिग बॉस 18 का हिस्सा

Beautiful Women AAP Leaders: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की ऐसी कई महिला पॉलिटिशियन हैं, जो अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा बटोरती रहती हैं।

Shreya
Written By Shreya
Published on: 14 Oct 2024 2:45 AM GMT
Beautiful AAP Leaders
X

Beautiful AAP Leaders

Beautiful AAP Leaders: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) इस समय दिल्ली और पंजाब जैसे राज्यों की सत्ता संभाले हुए है। साल 2012 में स्थापित हुई इस पार्टी में कई महिला नेता भी हैं, जो पार्टी का मजबूत हिस्सा हैं। इनमें से ऐसी भी कई महिला पॉलिटिशियन हैं, जो अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा बटोरती रहती हैं। आइए जानते हैं AAP की कुछ खूबसूरत महिला नेताओं (AAP Ki Khubsurat Mahila Neta) के बारे में।

1- बंदना कुमारी (Bandana Kumari)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बंदना कुमारी आम आदमी पार्टी (AAP) की जानी मानी विधायक (MLA Shalimar Bagh) हैं। वह दिल्ली विधानसभा की सदस्य हैं। बंदना 2013 से शालीमार बाग निर्वाचन क्षेत्र के लिए विधानसभा सदस्य के रूप में कार्यरत हैं। इसके अलावा उन्होंने विधानसभा के उपाध्यक्ष और पार्टी की महिला विंग आम आदमी पार्टी महिला शक्ति की पूर्व अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है।

2- परमिला टोकस (Parmila Tokas)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

परमिला टोकस भी आप की खूबसूरत विधायक हैं। वह दिल्ली की आरके पुरम सीट से आम आदमी पार्टी की विधायक हैं। 12वीं पास प्रमीला दिल्ली की सबसे अमीर महिला विधायकों में से एक हैं। वह पेशे से एक व्यवसायी भी हैं और जानकारी के मुताबिक, उनके पास 80 करोड़ रुपये की चल व अचल संपत्ति है।

3- चाहत पांडे (Chahat Pandey)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आप नेता की खूबसूरत नेताओं में चाहत पांडे का नाम जरूर लिया जाता है। वह एक जानी मानी टेलीविजन एक्ट्रेस हैं और इस समय टीवी के मशहूर रिएलिटी शो बिग बॉस 18 में नजर आ रही हैं। उन्होंने आप के टिकट पर मध्य प्रदेश की दमोह विधानसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था।

4- संभावना सेठ (Sambhavna Seth)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

टीवी और भोजपुरी फिल्मों की जानी मानी एक्ट्रेस संभावना सेठ (Sambhavna Seth) ने भी बीते साल जनवरी में आम आदमी पार्टी ज्वाइन की थी। लेकिन उन्होंने एक साल बाद ही पार्टी छोड़ दी थी। उन्हें पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने सदस्यता दिलाई थी।

Shreya

Shreya

Next Story