×

ये बीमारियां नहीं करेंगी कभी परेशान, अगर आप करते हैं ठंडे पानी से स्नान

By
Published on: 11 Oct 2017 10:47 AM GMT
ये बीमारियां नहीं करेंगी कभी परेशान, अगर आप करते हैं ठंडे पानी से स्नान
X

लखनऊ: ठंड ने दस्तक दे दी है। धीमे-धीमे ठंडक ने अपने पैर पसारने शुरू कर दिए हैं। अब जब ठंड बढ़ी है, तो कई लोगों ने छींटा स्नान भी शुरू कर दिया है। वहीं कुछ लोग गर्म पानी से नहाने भी शुरू कर देंगे क्योंकि वह ठंडे पानी के फायदे नहीं जानते हैं।

जब लोग बाथरूम में नहा रहे होते हैं, तो अक्सर ही उनके मुंह से यह गाना सुनने को मिल जाता है कि ‘ठंडे-ठंडे पानी से नहाना चाहिए, गाना आए या ना आए गाना चाहिए’ अब गाना गाने वाले तो अपने शौक के लिए इसे गाते हैं। पर इस ठंडे पानी से नहाने के कितने फायदे हैं? यह बहुत ही कम लोगों को पता होता है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि ठंडे पानी से नहाने वाले लोग न केवल ‘स्ट्रेस’ जैसी समस्या से दूर रहते हैं बल्कि सिर दर्द और थकान से भी काफी राहत मिलती है।

जी हां, हाल ही में ठंडे पानी से नहाने के फायदों पर हुई एक रिसर्च में इसका खुलासा हुआ है। यह रिसर्च करीब 3000 लोगों पर की गई, जिसमें पता चला कि ठंडे पानी से नहाने वाले लोग बीमारियों से जल्दी निजात पा लेते हैं। उनका ‘इम्यून सिस्टम’ काफी स्ट्रांग होता है। इसके साथ ही ठंडे पानी से नहाने वाले लोगों का ब्लड सर्कुलेशन भी अच्छा रहता है। इसके साथ ही उनका स्ट्रेस लेवल भी ठीक रहता है।

ज्यादातर लोगों को यह बात तो पता होती है कि ठंडे पानी से नहाने से ब्लड सर्कुलेशन ठीक रहता है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को पता है कि ठंडे पानी से नहाने वाले लोगों का इम्यून सिस्टम सही रहता है। इस पानी से नहाने से इम्युनिटी स्ट्रांग होती है। इससे बॉडी में व्हाइट ब्लड सेल्स की संख्या बढ़ती है, जिससे इंसान बीमारियों का सामना आसानी से कर सकता है।

आगे की स्लाइड में पढ़ें पूरी खबर

ठंडे पानी से नहाने वाले लोगों को अच्छी नींद आती है, जिससे उन्हें आलस, थकान व दर्द से राहत मिलती है ठंडे पानी से नहाने से बॉडी में खुजली खत्म होती है। इतना ही नहीं इससे स्किन में भी काफी ग्लो आता है।

बता दें कि इंसान की बॉडी में दो तरह के फैट होते हैं, पहला व्हाइट फैट जो हमारे शरीर के लिए बुरा होता है और दूसरा है ब्राउन फैट, जो हमारे लिए अच्छा होता है। व्हाइट फैट ऐसा फैट है, जिसे हम अपने खाने में खाते हैं। यह फैट इंसान की कमर, पीठ के निचले हिस्से और गर्दन में जमा होने लगता है, जिससे अचानक लोगों का मोटापा बढ़ने लगता है और बाद में काफी परेशानी भी होती है। पर जब लोग ठंडे पानी से नहाते हैं, तो कैलोरी बर्न होती है, जिससे लोग आसानी से अपना फ़ालतू फैट घटा सकते हैं।

इतना ही नहीं मुहांसों से परेशान लोगों के लिए ठंडा पानी रामबाण की तरह होता है। गर्म पानी आपकी स्किन को रूखी और बेजान कर देता है, जिससे स्किन में गंदगी जमा होने लगती है जबकि ठंडे पानी से नहाने से स्किन में ग्लो आता है इसका अलावा ठंडे पानी से सर धोने से बालों में जमा गंदगी साफ होती है और बाल भी सिल्की और बाउंसी लगने लगते हैं।

Next Story