×

Benefits of Jowar : सर्दियों में फायदेमंद है ज्वार, ब्लड शुगर और वजन को करेगा कंट्रोल

Benefits of Jowar : स्वस्थ और फिट शरीर के लिए व्यक्ति तरह-तरह के उपाय करता है। फिलहाल सर्दियों का मौसम चल रहा है और ऐसे में अगर आप ज्वार का सेवन करते हैं तो यह काफी लाभदायक होगा।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 25 Dec 2023 7:45 AM GMT (Updated on: 25 Dec 2023 7:46 AM GMT)
Benefits of Jowar
X

Benefits of Jowar (Photos - Social Media)

Benefits of Jowar : ज्वार एक ऐसा अनाज है जिसमें ग्लूटेन नहीं पाया जाता है और अगर इसका सेवन किया जाए तो यह व्यक्ति के शरीर को कई तरह के फायदे पहुंचाता है। भारत में ज्वार को अलग-अलग जगह पर अलग-अलग नाम से पहचाना जाता है। तमिलनाडु में जहां इसे चोलम तो आंध्र प्रदेश में जोन्ना कहा जाता है। अलग-अलग नाम से पहचाने जाने वाला के अनाज सेहत को काफी फायदे देता है। इसकी रोटी, भाकरी, डोसा, चीला सब कुछ बनाया जा सकता है। इसकी तासीर गर्म होती है यही कारण है कि सर्दियों में अक्सर लोग ज्वार की रोटी खाना पसंद करते हैं। चलिए आज हम आपको इस अनाज की खासियत और इससे होने वाले फायदे के बारे में बताते हैं।

होता है ग्लूटेन फ्री

ज्वार की सबसे अच्छी खासियत यह है कि यह प्रोटीन का घटक है और ग्लूटेन फ्री होने के कारण यह शरीर को स्वस्थ बनाने में मददगार है। सूजन पेट में दर्द और ऐंठन जैसी पाचन समस्याओं से ये व्यक्ति को निजात दिलाता है।

भरपूर फाइबर का खजाना

ज्वार में फाइबर की मात्रा बहुत अधिक होती है जो हमें चावल या फिर अन्य अनाजों में नहीं मिल पाती है। एक सर्विंग में इसमें 12 ग्राम से अधिक फाइबर मिलता है। फाइबर हमारे शरीर के लिए काफी लाभदायक है। अगर व्यक्ति हाई फाइबर डाइट लेता है तो वह हाई ब्लड प्रेशर, हार्ट डिजीज, स्ट्रोक, मोटापा, डायबिटीज और डाइजेशन जैसी समस्याओं से बच सकता है।

jowar ki roti benefits


कंट्रोल होगी ब्लड शुगर

अगर ज्वार के आटे का सेवन किया जाता है तो इसमें मौजूद परिसर कार्बोहाइड्रेट धीरे-धीरे पचने का काम करता है। इस वजह से ब्लड शुगर नियंत्रण में रहती है। जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या है या वह वजन कम करना चाहते हैं उनके लिए यह बेहतरीन ऑप्शन है।

मिलेगा भरपूर प्रोटीन

अगर आप 100 ग्राम ज्वार के आटे का सेवन करते हैं तो आपको 11 ग्राम प्रोटीन की प्राप्ति होती है। प्रोटीन हमारे शरीर को एनर्जी प्रदान करने का काम करता है और टिशु रिपेयर करने में भी यह काफी कारगर होता है।

jowar ki roti benefits


मिलेगा भरपूर आयरन

ज्वार के एक कप आटे में 8.45 मिलीग्राम आयरन मिलता है। इसके सेवन से आपको विटामिन सी की प्राप्ति होगी जो आपकी सेहत को काफी लाभ पहुंचाने वाली है।

हड्डियां होगी मजबूत

अगर आप ज्वार का सेवन करते हैं तो इसमें मौजूद मैग्नीशियम शरीर में कैल्शियम का स्तर बनाए रखने में मददगार साबित होता। मैग्नीशियम के जरिए कैल्शियम का अवशोषण बढ़ जाता है जो शरीर के लिए काफी फायदेमंद होता है।

वजन होगा कम

अन्य अनाजों की तुलना में ज्वार में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। अधिक फाइबर होने की वजह से व्यक्ति को पेट भरा हुआ महसूस होता है और वह कम खाना खाता है। ऐसा करने से उसका वजन नियंत्रित होता है।

jowar ki roti benefits


Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story