HEALTH TIPS: अगर आप हैं पास्ता लवर, तो जरूर पढ़ें सेहत से जुड़ी यह खबर

By
Published on: 13 Feb 2017 10:34 AM GMT
HEALTH TIPS: अगर आप हैं पास्ता लवर, तो जरूर पढ़ें सेहत से जुड़ी यह खबर
X

pasta

नई दिल्ली: जब भी फिट हेल्थ की बात आती है, तो कहा जाता है कि जंक और फ़ास्ट फ़ूड से दूर रहा करो। फ़ास्ट फ़ूड खाने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है। कुछ लोग तो इटैलियन खाने के बिना रह ही नहीं पाते हैं। पर अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। खासकर तब जब आपको 'पास्ता' पसंद है। जी हां, अगर आप पास्ता लवर हैं, तो यह आपके लिए हेल्दी है।

रिसर्च में हुआ है साबित: हाल ही में हुई एक रिसर्च में साबित हुआ है कि 'पास्ता' खाने वालों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में रहता है।

आगे की स्लाइड में जानिए इस रिसर्च में सामने आए और भी इंट्रेस्टिंग फायदे

इस रिसर्च में दो तरह के लोगों पर जांच की। आधे जो पास्ता खाते हैं, आधे जो नहीं खाते हैं। इसमें पाया गया कि जो लोग पास्ता खाते हैं, उनकी डाइट उन लोगों से बेहतर होती है, जो पास्ता नहीं खाते हैं। पास्ता खाने वाले लोग बेहतर न्यूट्रिशंस लेते हैं। जैसे आयरन, फोलेट, फाइबर, मैग्नीशियम आदि।

कुछ यूं बनाएं पास्ता सलाद

अगर आपको पास्ता खाना पसंद है, तो पास्ता बनाने के स्टाइल को बदल दीजिए। रिफाइंड और व्हाइट सॉस से न बनाइए पास्ता के लिए हमेशा होल व्हीट या मल्टीग्रेन पास्ता सेलेक्ट करें। सबसे पहले इसे उबाल लें फिर इसमें ताज़ी सब्जियां, अंडे और भी हेल्दी चीजें डालें। रेगुलर ऑइल की जगह पर कम मात्रा में ऑलिव ऑइल यूज करें। इस तरह से बनाया हुआ पास्ता सलाद आपके लिए हेल्दी साबित होगा।

Next Story