×

Retinol Benefits: स्किन के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं रेटिनॉल, जानें इसके जबरदस्त फायदे

Healthy Skin Tips:स्किन को खुबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं।

Anupma Raj
Published on: 29 Aug 2022 11:20 AM GMT
Retinol Cream advantage for Skin
X

Retinol Benefits (Image: Social Media)

Retinol Benefits: स्किन को खुबसूरत बनाने के लिए हम सभी कई तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। इसके अलावा घरेलू नुस्खे भी अपनाते हैं। इन्हीं स्किन प्रोडक्ट्स में से एक हैं रेटिनॉल (Retinol), जो किसी के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। रेटिनॉल के इस्तेमाल से स्किन को बहुत तरह से फायदा होता है। आइए जानते हैं क्या है रेटिनॉल और इसके फायदे:

क्या है रेटिनॉल ?

रेटिनॉल विटामिन A का एक प्रकार है, जो खाद्य पदार्थों और सप्लीमेंट्स में पाया जाता है। रेटिनॉल का क्रीम है, जो स्किन की खूबसूरती और ग्लो बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी तत्व माना जाता है। खासकर इसे एंटी-एजिंग के तौर पर इस्तेमाल भी किया जाता है। इतना ही नहीं बाजार में उपलब्ध कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में भी रेटिनॉल का इस्तेमाल किया जाता है, जो कोलाजेन को बढ़ाने में मदद करता है। बता दे कि रेटिनॉल पुराने सेल्स को जवां बनाए रखने में मददगार भी होता है। रेटिनॉल के इस्तेमाल से स्किन को आसानी से हेल्दी बनाया जा सकता है। बता दे कि रेटिनॉल जल्दी अपना असर नहीं दिखाता क्योंकि यह माइल्ड है और धीरे-धीरे अपना असर दिखाती है। रेटिनॉल के इस्तेमाल से फाइन लाइन्स, झुर्रियां, त्वचा के रंग का बदलना या रूखापन आदि को कम करने में मदद मिलती है। हालांकि, इसके परिणाम को सामने आने में 3 से 6 महीने एक लंबा समय लग सकता है।

आइए जानते हैं रेटिनॉल के फायदे:

रेटिनॉल के इस्तेमाल से झुर्रियों को कम किया जा सकता है।

रेटिनॉल चेहरे पर पड़ने वाली लाइन को भी ठीक कर देता है।

रेटिनॉल त्वचा में नयापन लाता है।

रेटिनॉल त्वचा पर आने वाली कील मुहांसे की समस्या को दूर करने में मदद करता है।

रेटिनॉल दाग धब्बे या अनइवेन स्किन टोन को भी ठीक रखता है।

रेटिनॉल को इस्तेमाल करने का तरीका

रेटिनॉल क्रीम का इस्तेमाल करने से पहले चेहरे को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें। फिर चेहरा धोने के 20 मिनट बाद रेटिनॉल क्रीम का इस्तेमाल करें। दरअसल रेटिनॉल को तुरंत इस्तेमाल करने से रैशेज या इरिटेशन जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा रेटिनॉल क्रीम का बहुत अधिक इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। बता दे कि रेटिनॉल क्रीम को आप कॉस्मेटिक स्टोर से खरीद सकते हैं। इसके अलावा आप चाहें तो डर्मेटोलॉजिस्ट से सलाह लेकर भी रेटिनॉल क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके रोजाना इस्तेमाल से चेहरे पर चमक आती है। रेटिनॉल क्रीम को आप रोज रात में सोने से पहले लगाएं। रेटिनॉल क्रीम चेहरे पर लगाने के 20 मिनट के बाद किसी अन्य क्रीम का इस्तेमाल कर सकते हैं।

रेटिनॉल क्रीम के इस्तेमाल के बाद अगर चेहरा ज्यादा ड्राई लगे तो मॉश्चराइजर चेहरे पर लगा सकते हैं।

रेटिनॉल से होने वाला नुकसान

रेटिनॉल फायदे के साथ साथ नुकसानदायक भी हो सकता है। दरअसल रेटिनॉल के इस्तेमाल से चेहरे पर खुजली या रैशेज जैसी समस्या हो सकती है। इसके अलावा रेटिनॉल क्रीम के इस्तेमाल से त्वचा में जलन भी महसूस हो सकती है और इससे एलर्जी की समस्या हो सकती है। इसके अलावा रेटिनॉल क्रीम के इस्तेमाल के बाद धूप में जाने पर सेंसिटिविटी की समस्या हो सकती है, हालांकि ऐसा किसी-किसी व्यक्ति को हो सकता है। इसलिए रेटिनॉल क्रीम को इस्तेमाल करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य जानकारी प्रदान करती है। अधिक जानकारी के लिए किसी योग्य चिकित्सक से परामर्श करें।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story