×

Benefits of Yoga: हर दिन करें ये खास योग, 5 मिनट में मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Benefits of Yoga : योग का हमारे जीवन में काफी महत्व माना जाता है क्योंकि यह हमें स्वस्थ रखने का काम करता है। चलिए आज बहुत ही कारगर योग अनुलोम विलोम के बारे में जानते हैं।

Richa Vishwadeepak Tiwari
Published on: 2 Jan 2024 1:30 AM GMT (Updated on: 2 Jan 2024 1:30 AM GMT)
Benefits of Yoga
X

Benefits of Yoga (Photos - Social Media) 

Benefits of Yoga : अक्सर हम लोगों को बोलते हुए सुनते हैं कि योग ऐसी चीज है जो हमारे शरीर को स्वस्थ रखने का काम करती है और इससे हमारी सारी बीमारियां दूर हो जाती है और हम फिट महसूस करते हैं। यह बातें कहीं ना कहीं सही भी है क्योंकि योग हमारे जीवन में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते और हमें फिट रखने का काम करता है। योग करने से न सिर्फ हमारे तनाव का स्तर कम होता है बल्कि शारीरिक परेशानियां भी नहीं होती है। अनुलोम विलोम एक ऐसा योग है जो सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना गया है। चलिए आज हम आपको इस योग से जुड़ी कुछ बातें बताते हैं और इसके फायदे भी जानते हैं।

अनुलोम विलोम के फायदे

अनुलोम विलोम के फायदे

आएगी अच्छी नींद

अनुलोम विलोम से होने वाले फायदे की बात करें तो आपको अपने शरीर में महत्वपूर्ण परिवर्तन अपने आप ही दिखाई देने। इस योग को करने से आपके स्लीपिंग पैटर्न में सुधार आएगा। यह परसिंपैथेटिक तंत्रिका तंत्र को सक्रिय करने में मददगार साबित होता है। जिससे व्यक्ति को अच्छा महसूस होता है और वह भरपूर नींद ले पाता है।

खून होगा साफ

अनुलोम विलोम एक ब्रीदिंग एक्सरसाइ है जिसे करने से हमारा खून साफ होता है। शरीर में जैसे-जैसे ऑक्सीजन का स्तर अच्छा होने लगता है वैसे-वैसे त्वचा ज्यादा सांस लेने लगती है और क्लियर और ग्लोइंग बनी रहती है।

शांत रहेगा मन

अनुलोम विलोम करने से व्यक्ति का मूड शांत बना रहता है और उसे गुस्सा नहीं आता है। गुस्सा नहीं आने से उसकी एकाग्रता में वृद्धि होती है और वह मन लगाकर अपने सभी कामों को पूरा कर पता है। इससे व्यक्ति टेंशन में नहीं रहता और उसे खुशी का एहसास होता है।

Benefits of Yoga


माइग्रेन होगा दूर

माइग्रेन की समस्या का सामना कर रहे लोगों के लिए अनुलोम विलोम का भी फायदेमंद माना गया है। अगर वह इस प्राणायाम को नियमित तौर पर करते हैं तो उनका तनाव दूर होता है जो सिर दर्द को काम करता है और धीरे-धीरे इसके जरिए माइग्रेन से छुटकारा भी पाया जा सकता है।

हृदय होगा स्वस्थ्य

स्वस्थ हृदय हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है क्योंकि यह एक ऐसी चीज है जो हमारे पूरे शरीर को चलाने का काम कर रही है। अनुलोम विलोम करने से हृदय संबंधी कार्य पर सकारात्मक असर होता है। इससे रक्तचाप और हृदय गति में कमी आती है और फेफड़ों के सेहत सही होती है। यह एक्सरसाइज अस्थमा जैसे बीमारी से राहत देती है और चेस्ट कंजेशन भी नहीं होता।

Benefits of Yoga


सही होगा डाइजेशन

जिन लोगों को डाइजेशन से संबंधित परेशानी रहती है और वह बार-बार गैस और जैसी चीजों का सामना करते हैं उनके लिए अनुलोम विलोम काफी कारगर माना गया है। अगर आप यह प्राणायाम करेंगे तो यह आपकी सांस को नियंत्रित करने में मदद करेगा। जिससे आपको दस्त, अपच, कब्ज और पेट की अन्य समस्याएं नहीं होगी।

Richa Vishwadeepak Tiwari

Richa Vishwadeepak Tiwari

Content Writer

मैं रिचा विश्वदीपक तिवारी पिछले 12 सालों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय हूं। 2011 से मैंने इस क्षेत्र में काम की शुरुआत की और विभिन्न न्यूज चैनल के साथ काम करने के अलावा मैंने पीआर और सेलिब्रिटी मैनेजमेंट का काम भी किया है। साल 2019 से मैंने जर्नलिस्ट के तौर पर अपने सफर को शुरू किया। इतने सालों में मैंने डायमंड पब्लिकेशंस/गृह लक्ष्मी, फर्स्ट इंडिया/भारत 24, UT रील्स, प्रातः काल, ई-खबरी जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है। मुझे नई चीजों के बारे में जानना, लिखना बहुत पसंद हैं , साथ ही साथ मुझे गाना गाना, और नए भाषाओं को सीखना बहुत अच्छा लगता हैं, मैं अपने लोकल भाषा से बहुत प्रभावित हु जिसमे , अवधी, इंदौरी, और बुंदेलखंडी आती हैं ।

Next Story