×

Positive Life Quotes In Hindi: खुद को इन कोट्स से करें मोटिवेट, फिर खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Motivational Quotes Hindi Me: अगर आप भी जीवन और खुद के प्रति नकारात्मक सोच रखने लगे हैं तो इन कोट्स को जरूर पढ़ें, क्योंकि यह जिंदगी के प्रति सही नजरिया रखना सिखाएंगे और आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

Network
Newstrack Network
Published on: 18 Feb 2025 7:50 AM IST (Updated on: 18 Feb 2025 7:51 AM IST)
Today Best Motivational Story in Hindi
X

Today Best Motivational Story in Hindi 

Motivational Quotes In Hindi: हर किसी की जिंदगी में तमाम उतार चढ़ाव आते हैं। इंसान गलतियां करता है, लेकिन उससे हताश होने से अच्छा है कि उन गलतियों से कुछ सीखकर आगे बढ़ा जाए। अगर परिस्थितियों से हार मानकर बैठ जाएंगे तो कभी कामयाब नहीं बन सकते हैं। अगर आपके मन में भी नकारात्मक विचार आ रहे हैं तो इन मोटिवेशनल कोट्स को अवश्य पढ़ें, क्योंकि यह आपकी जिंदगी में आगे बढ़ने और कामयाब होने में मदद करेंगे। यहां हम आपके लिए 20 इंस्पायरिंग कोट्स लेकर आए हैं, जो आपके लिए प्रेरणा के स्त्रोत बनेंगे।

खुद को मोटिवेट करने के लिए पढ़ें ये 20 कोट्स (Best 20 Motivational Quotes About Life In Hindi)

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

1- नि:स्वार्थ कर्म करते रहो,

जो भी होगा, अच्छा ही होगा

थोड़ा लेट होगा,

पर लेटेस्ट होगा।

2- बुरा करने का विचार आए तो,

कल पर टालो।

अच्छा करने का विचार आए तो

आज ही कर डालो।

3- खामोशी की तह में

छुपा लो सारी उलझनों को,

शोर कभी मुश्किलों को

आसान नहीं करता।

4- जो सुख में साथ दे

वे रिश्ते होते हैं।

जो दुख में साथ दे,

वे फरिश्ते होते हैं।

5- सबके पास समान आंखें हैं

किन्तु सबके पास समान

दृष्टिकोण नहीं

बस यही बात व्यक्ति को

व्यक्ति से अलग करती है।

6- लोगों को भरपूर सम्मान दीजिए।

इसलिए नहीं कि उनका अधिकार है।

बल्कि इसलिए कि, आपके संस्कार है।

7- परेशान कौन नहीं है, इस दुनिया में दूसरों की थाली में बस घी ज्यादा दिखाई देता है। अगर एक टेबल पर सबको अपने दुख रखकर इन्हें आपस में बदलने का विकल्प दिया जाए, तो लोग चुपचाप अपने दुख उठाकर चल देंगे।

8- गीता में कहा गया है-: जब सत्य की असत्य से लड़ाई होगी तो सत्य अकेला खड़ा होगा और असत्य की फौज लंबी होगी क्योंकि असत्य के पीछे मूर्खों का झुंड होगा।

9- इसलिए अंधेरे को कोसने से बेहतर है खुद ही एक दिया जलाएं और प्रार्थना ऐसे करें जैसे सब कुछ प्रभु पर निर्भर है और कर्म ऐसे करें जैसे सब कुछ आप पर निर्भर है।

10- आस्था ईश्वर में और विश्वास स्वयं पर तो सफलता निश्चित है।

11- केवल आज यानी वर्तमान ही वास्तविकता है, बाकी सब कुछ या तो स्मृति है या कोरी कल्पना है।

12- घमंड और पेट जब इंसान का बढ़ जाता है तो इंसान चाह कर भी किसी को गले नहीं लगा सकता।

13- मुँह में जुबान सभी रखते हैं मगर कमाल वो करते हैं जो उसे संभाल कर रखते हैं।

14- बहुत खुश किस्मत होते हैं वे लोग जिन्हें समय और समझ एक साथ मिलती है। क्योंकि अक्सर समय पर समझ नहीं आती और जब तक समझ आती है तब तक समय हाथ से निकल जाता है।

15- मन शांत रखकर ही आप सही गलत का पता कर सकते हैं। क्रोध में केवल वही दिखता है जो हम देखना चाहते हैं।

16- अच्छा कार्य करने वाला कभी भी सम्मान का भूखा नहीं होता। क्योंकि उसका कार्य खुद ही उसे सम्मान का पात्र बना देता है।

17- आपके शत्रु हैं अच्छी बात है, इसका मतलब है आप जीवन में किसी मूल्य के लिये कभी न कभी दृढ़ता से खड़े हुए हैं।

18- अनुभव और कर्म ये दो हमारे गुरु हैं। दोनों ही साथ चलते हैं। कर्म परिस्थिति से लड़ना सिखाता है और अनुभव जीत हासिल करना।

19- संसार में भिन्न-भिन्न प्रकार के मनुष्य हैं। सबका स्वभाव अलग-अलग है। किसी का स्वभाव सरल नम्रतापूर्ण सज्जनतापूर्ण होता है। यह उत्तम स्वभाव कहलाता है। और कोई व्यक्ति कुटिल अभिमानी और दुष्ट प्रकृति का होता है। ऐसा स्वभाव अच्छा नहीं कहलाता।ऊपर से देखने पर तो सभी मनुष्य दिखते हैं। परंतु स्वभाव की भिन्नता के कारण सब लोग मनुष्य नहीं कहलाते। उत्तम स्वभाव वाले लोग ही वास्तव में मनुष्य कहलाते हैं।

20- संसार में हर मनुष्य सर्वगुण संपन्न नहीं होता। कुछ कमियों को नजरअंदाज करके रिश्ते को निभाने की कोशिश कीजिए।



Admin 2

Admin 2

Next Story