×

Best Color for Dusky Skin: अगर आपकी स्किन है सांवली तो इन रंगों के पहनें कपड़े, निखर जाएगी पर्सनालिटी

Best Color for Dusky Skin: अक्सर डस्की स्किन टोन वाले कपड़े सिलेक्शन को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। सांवली रंगत की लड़कियों को कपड़े के लिए ऐसे रंग की तलाश होती है जो उन पर अच्छा लगे।

Anupma Raj
Published on: 26 Oct 2022 8:33 AM GMT
Color Suits for Dusky Skin
X

Best Color for Dusky Skin (Image: Social Media)

Best Color for Dusky Skin: अक्सर डस्की स्किन टोन वाले कपड़े सिलेक्शन को लेकर कन्फ्यूज रहते हैं। दरअसल सांवली रंगत की लड़कियों को कपड़े के लिए ऐसे रंग की तलाश होती है जो उनकी स्किन टोन पर अच्छा लगे। बॉलीवुड में कई ऐसी फेमस एक्ट्रेसेज हैं जो सांवली हैं लेकिन बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। ऐसे में अगर आपकी स्किन टोन भी डस्की है तो आप इन रंगों का चुनाव कर खूबसूरत नजर आ सकती हैं:

ऑलिव ग्रीन रंग (Olive Green Color)

अगर आपकी स्किन कलर डस्की है तो आपको ऑलिव ग्रीन कलर का चुनाव करना चाहिए। दरअसल इन दिनों ऑलिव ग्रीन कलर काफी चलन में है।


बता दे ये रंग सांवली रंगत पर खूब जंचता है। दरअसल इंडियन से लेकर वेस्टर्न तक, इस रंग की हर तरह की ड्रेस डस्की टोन पर खूब जंचती है।

पर्पल रंग (Purple Color)

डस्की स्किन टोन पर पर्पल कलर भी बेहद सूट करता है। पीपल रंग काफी रॉयल भी लगता है। साथ ही पर्पल रंग के कई शेड होते हैं, जैसे लैवेंडर, माव और डार्क एंड लाइट शेड।


इस रंग का कोई भी शेड सांवली लड़कियों के फीचर्स को उभारने का और खूबसूरत दिख सकती हैं।

मस्टर्ड रंग (Mustard Color)

दरअसल सांवले रंग पर मस्टर्ड रंग भी बहुत खिलता है। सरसों के फूल के कलर का यह मस्टर्ड रंग अगर डस्की स्किन टोन वाले पहने तो ये बेहद खूबसूरत लुक देता है।


साथ ही यह चेहरे पर ग्लो भी लाता है।

गुलाबी रंग (Pink Color)

ज्यादातर लड़कियों को पिंक कलर बेहद पसंद होता है दरअसल पिंक का ये शेड सांवली रंगत पर काफी जंचता है। वहीं कुछ लोग सोचते हैं कि ये बहुत ब्राइट कलर है, जो डस्की स्किन टोन पर अच्छा नहीं लगेगा, लेकिन ऐसा नहीं है।


गुलाबी रंग सांवली रंगत पर बहुत अच्छा लगता है और साथ ही फीचर्स को उभारने में भी मदद करता है। गुलाबी रंग के कई शेड्स भी होते हैं, जो काफी मशहूर है।

नैवी ब्लू रंग (Navy Blue Color )

दरअसल नैवी ब्लू रंग सांवले रंग पर खूब जंचता है। इस रंग के चाहे सूट हो, साडी हो या वेस्टर्न आउटफिट्स हो, हर ड्रेस कमाल का लगता है।


तो जिन लड़कियों की स्किन डार्क या सांवली है, वो नैवी ब्लू रंग को चुन सकती हैं। आप ब्लू के इस शेड्स को आसानी से बिना ज्यादा सोचे पहन सकती हैं, आपको यह रॉयल लुक देंगे।

लाल रंग (Red Color)

डस्की स्किन वाली लड़कियों को लाल रंग का भी चुनाव करना चाहिए।


लाल रंग के आप किसी भी शेड्स को चुन सकती हैं लेकिन खासकर मैरून रंग आप पर ज्यादा जंचेगा।



Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story