×

Best Places To Stay in Lakshadweep: ये हैं लक्षद्वीप के सबसे खूबसूरत होटल्स और रिजॉर्ट, खूबसूरती मोह लेगी आपका भी मन

Best places to stay in lakshadweep: आपको आइलैंड घूमना बेहद पसंद है तो आपको लक्षद्वीप जरूर जाना चाहिए। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं।

Anupma Raj
Written By Anupma Raj
Published on: 8 Jan 2024 2:09 PM GMT
Best Places To Stay in Lakshadweep: ये हैं लक्षद्वीप के सबसे खूबसूरत होटल्स और रिजॉर्ट, खूबसूरती मोह लेगी आपका भी मन
X

Best Places To Stay in Lakshadweep: इन दिनों भारत का केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप काफी चर्चे में हैं। दरअसल PM मोदी ने अपने लक्ष्यद्वीप दौरे के अनुभव को एक्स पर साझा कर लोगों से लक्षद्वीप घूमने का अनुरोध किया था। तब से लक्षद्वीप काफी चर्चे में हैं। ऐसे में आपको आइलैंड घूमना बेहद पसंद है तो आपको लक्षद्वीप जरूर जाना चाहिए। यहां घूमने के लिए कई जगहें हैं। कम बजट में आप यहां के खूबसूरत होटल्स और रिजॉर्ट में ठहर सकते हैं। तो आइए जानते हैं लक्षद्वीप के कुछ बेस्ट होटल्स और रिजॉर्ट के बारे में:

लक्षद्वीप में रहने के लिए सबसे अच्छी जगहें (Best places to visit in Lakshadweep):

बंगाराम द्वीप रिज़ॉर्ट (Bangaram Island Resort)


बंगाराम लक्षद्वीप में घूमने के लिए सबसे फेमस और खूबसूरत द्वीपों में से एक है। अगर आप इस द्वीप पर रहने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो बंगाराम द्वीप रिसॉर्ट आपके लिए बेस्ट है। रिज़ॉर्ट में समुद्र तट पर खूबसूरत झोंपड़ियों, अनगिनत नारियल के पेड़ आपको अपना दीवाना बना देगी। बता दें यह रिज़ॉर्ट अगत्ती (लक्षद्वीप में एकमात्र हवाई अड्डे) से पास में है। यहां पर आपको अंडरवाटर डाइविंग, स्नॉर्कलिंग और कायाकिंग जैसी गतिविधियों की सुविधा भी मिल सकती हैं। इस रिजॉर्ट में एक रात रहने के लिए आपको 8,000 रुपये खर्च करने होंगे। बता दें यह रिसोर्ट एमजी रोड, अगत्ती द्वीप पर स्थित है।

कावारत्ती द्वीप बीच रिज़ॉर्ट (Kavaratti Island Beach Resort)


कावारत्ती द्वीप बीच रिज़ॉर्ट बेहद खूबसूरत रिजॉर्ट है। यह स्नॉर्कलिंग के लिए भी एक शानदार जगह है क्योंकि यहां आपको खूबसूरत मूंगे मिलेंगे। कावारत्ती, लक्षद्वीप की राजधानी है। आप यहां के स्थानीय लोगों से मिल सकते हैं और उनकी लाइफस्टाइल के बारे में अच्छे से जान सकते हैं और जी सकते हैं। यहां मस्जिदों, स्थानीय रेस्तरां, सरकारी इमारतों और वनस्पति उद्यान हैं। इस रिजॉर्ट में रहने के लिए आपको एक रात का 8,000 देने होंगे। इतना ही नहीं यह रिसोर्ट पैराडाइज़ हट रोड, कावारत्ती द्वीप पर स्थित है।

सीगेट हॉलिडे होम (Seagate Holiday Home)


सीगेट हॉलिडे होम बेहद खूबसूरत है। यहां कमरों को स्टैंडर्ड और डीलक्स के रूप में बांटा गया है जिन्हें आपकी आवश्यकताओं के आधार पर बुक किया जा सकता है। कमरे समुद्र तट से कुछ ही मिनटों की पैदल दूरी पर हैं जहाँ आप एक आरामदायक और शांतिपूर्ण पल बिता सकते हैं। सभी कमरे अलग हेयर ड्रायर, अटैच बाथरूम, 24 घंटे की रूम सर्विस आदि से सुसज्जित हैं। यहां बैठने की व्यवस्था भी बहुत अच्छी की गई है, जहां से आपको समुद्र तट का दृश्य नजर आ सकता है। बता दें यह जगह सैटेलाइट के पास अगत्ती द्वीप पर स्थित है। यहां एक रात के लिए आपको 7,572 खर्च कर सकते हैं।

नाईफाह होम स्टे (Naifah Home Stay):


लक्षद्वीप के Kavaratti द्वीप पर स्थित यह होम स्टे काफी खूबसूरत है। यहां अगत्ती द्वीप हवाई अड्डे से 20 मिनट की नौका सवारी से पहुंचा जा सकता है। इस होटल में एक खूबसूरत रेस्टुरेंट भी है जो स्थानीय और भारतीय व्यंजनों को परोसते हैं। यह होटल एक सुंदर समुद्र तट पर स्थित है और मेहमानों को उनके भोजन और मेहमाननवाज़ी के माध्यम से स्थानीय संस्कृति का अनुभव करने का मौका प्रदान करता है। यहां एक रात के लिए आपको ₹1,500 रूपये खर्च करने होंगे।

Anupma Raj

Anupma Raj

Sports Content Writer

My name is Anupma Raj. I am from Patna. I'm a content writer with more than 3 years of experience.

Next Story